
Rajasthan Budget 2024: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। इस पूरे बजट में हर वर्ग को भजनलाल सरकार ने खुश किया है। इस बजट में युवा, छात्र, किसान, महिला, युवा, छात्र, बिजनेसमेन, पत्रकार, पर्यटन समेत सभी के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस बार दिया कुमारी ने बजट में पत्रकारों को बड़ा तोहफा दिया है।
RJHS की घोषणा
पत्रकारों के लिए राजस्थान जर्नलिस्ट हेल्थ स्कीम ( RJHS ) की घोषणा की गई है। वहीं स्वतंत्र पत्रकारों के अधि स्वीकरण की आयु सीमा में छूट देते हुए न्यूनतम पात्रता आयु 45 वर्ष और पत्रकारिता का अनुभव 15 वर्ष प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही बिशन सिंह पत्रकारिता पुरस्कार देने का ऐलान भी किया गया है।
पर्यटन विकास के लिए 5000 करोड़ का ऐलान
साथ ही राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन करने हुए राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाकर 5000 करोड़ से अधिक के काम करवाने की घोषणा प्रस्तावित है। राजस्थान में पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी लाई जाएगी। इस फंड के माध्यम से राजस्थान टूरिज्म के विकास और पर्यटकों के लिए सुविधा का विकास होगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
Updated on:
10 Jul 2024 04:47 pm
Published on:
10 Jul 2024 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
