3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव के लिए प्रचार का घमासान शुरू, अशोक गहलोत 21 से संभालेंगे कमान

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पांडे आज से दौरे पर, भाजपा के दिग्गज नेता भी प्रचार में जुटे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 20 Jan 2018, 12:16 PM IST

Rajasthan Bypoll

जयपुर। प्रदेश में अजमेर-अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार का घमासान दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज और स्टार प्रचारक अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए इन क्षेत्रों का दौरा कर धड़ाधड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे आज से राजस्थान के एक सप्ताह के दौरे पर हैं और वे उपचुनाव वाले जिलों में प्रत्याशियों के प्रचार में रैली और जनसभाओं के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिहजा से उपचुनाव वाले जिलों में सगंठनात्मक बैठकें भी लेंगे।


जानकारी के अनुसार प्रभारी अविनाश पांडे आज जयपुर पहुंचेंगे और यहां से भीलवाड़ा जाएंगे। वहां संगठनात्मक बैठकें लेंगे। पांडे 21 और 22 जनवरी को मांडलगढ़ में रहेंगे और अलग-अगल क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। इसके बाद वे 23 जनवरी को अलवर लोकसभा क्षेत्र में क्षेत्रवार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों के साथ आमजन से भी संवाद करेंगे। 24 जनवरी को पांडे दूदू में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पांडे 27 जनवरी तक अलवर-अजमेर में लगातर दौरे पर रहेंगे।


वहीं अजमेर-अलवर लोकसभा क्षेत्र और मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गजों ने भी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सीएम, पार्टी अध्यक्ष अशोक परनामी समेत भाजपा के दिग्गज लगातार इन क्षेत्रों में जन सभाएं कर रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत आज अलवर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं। भगत वहां उपचुनाव की तैयारियां का जायजा लेंगे। भगत वहां तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से भी वार्ता करेंगे।


गहलोत 21 से करेंगे प्रचार
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 जनवरी को भीलवाड़ा के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र, 23 जनवरी को अलवर लोकसभा क्षेत्र एवं 24-25 जनवरी को अजमेर ? लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। तीनों जगह गहलोत उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कैंपेन करेंगे।