5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोला ‘तोहफों का पिटारा’, अब सीधे बन सकेंगे RAS-RPS

राज्य मंत्रिमंडल का निर्णय, ओलंपिक पदक विजेता, एशियाड एवं कॉमनवैल्थ के स्वर्ण पदक विजेताओं को सौगात, पदक विजेता खिलाडिय़ों को राज्य सेवा में मिलेगी सीधी नियुक्ति

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

May 18, 2017

राज्य सरकार ने खिलाडि़यों के लिए सौगात दी है। प्रदेश में अब ओलंपिक के पदक विजेताओं, एशियाड एवं कॉमनवैल्थ खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को आरएएस, आरपीएस सहित राज्य सेवा में सीधी नियुक्ति मिलेगी। राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

कैबिनेट के बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि वर्ष 2016-17 की बजट घोषणा के अनुरूप 'राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मेडल विनर्स रूल्स-2017' का अनुमोदन किया गया है।

अब राज्य सरकार ओलंपिक के पदक विजेताओं, एशियाड एवं कॉमनवैल्थ खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को राज्य सरकार आरएएस, आरपीएस सहित राज्य सेवा में सीधी नियुक्ति देगी।

एशियाड एवं कॉमनवैल्थ खेलों में रजत एवं कांस्य पदक विजेता, राजस्थान खेल अधिनियम से मान्यता प्राप्त अथवा ओलंपिक एवं एशियाड में शामिल खेलों के विश्वकप अथवा विश्व चैम्पियनशिप में विजेता एवं उपविजेता, एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप एवं कॉमनवैल्थ खेलों में पदक विजेता, विजेता एवं उपविजेताओं, ओलम्पिक खेलों में क्वालिफाई कर हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों एवं पैरालंपिक्स के पदक विजेता खिलाडिय़ों को अधीनस्थ सेवाओं में सीधे नियुक्ति मिलेगी।

राष्ट्रीय खेलों में सीनियर वर्ग में पदक विजेता, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता, विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों एवं पैरालंपिक्स में क्वालिफाई कर हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को मंत्रालयिक सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

तीन साल में आवेदन जरूरी

राठौड़ ने बताया कि नियुक्ति के लिए पात्र खिलाडिय़ों को पदक जीतने अथवा उपलब्धि हासिल करने के तीन वर्ष के भीतर आवेदन करना होगा। चयन के लिए उम्र की बाध्यता नहीं होगी। नियुक्ति प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं पांच वर्ष में पूरी करनी होगी।

ये भी पढ़ें

image