फ्लोरोसिस फैलने की दर भी राजस्थान में सर्वाधिक है। फ्लोरोसिस से ग्रस्त बच्चों की संख्या के मामले में कर्नाटक भले ही 5 लाख 53 हजार के साथ सबसे आगे हो, लेकिन वहां इसके फैलने की दर राजस्थान से करीब पांच फीसदी कम है। कर्नाटक में महज 259 बस्तियां फ्लोराइड ग्रस्त है, लेकिन राजस्थान से करीब दो गुना अधिक करीब 13.33 लाख बच्चों की जांच कर्नाटक में की गई। राजस्थान में यदि जांच का दायरा बढ़ जाए तो फ्लोरोसिस ग्रस्त बच्चों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
रोकथाम के लिए एनपीपीसीएफ
केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने संसद को बताया कि फ्लोरोसिस की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण व रोकथाम कार्यक्रम (एनपीपीपीसीएफ) चल रहा है। इसके तहत 157 जिलों में जल शोधन संयत्र लगाने और पाइप लाइन से पेयजल पहुंचाने का काम चल रहा है।
फ्लोराइड ग्रस्त देश के टॉप 5 राज्य
राज्य ———– प्रभावित बस्तियां
राजस्थान ———– 3582 पश्चिम बंगाल ——- 1239 बिहार —————- 551 पंजाब —————- 319 छत्तीसगढ़ ———– 265