27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में CJP बना रही अगली रणनीति, आशुतोष रांका बोले- ‘सरकार का समय खत्म हो रहा’

CJP Meeting Jaipur: राजस्थान में CJP की अगली रणनीति को लेकर बुधवार को जयपुर में बैठक हुई। सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर CJP ने जयपुर में नेशनल डेलीगेशन की बैठक की। आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के लिए समय लगातार कम होता जा रहा है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Aug 27, 2026

CJP meeting

CJP Meeting: जयपुर में हुई सेजीपी की बैठक (फोटो-@AshutoshRanka)

जयपुर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और कानून-व्यवस्था को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार सरकार को घेर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जयपुर में CJP के नेशनल डेलीगेशन की बैठक हुई। बैठक में राजस्थान के मौजूदा हालात, सरकारी स्कूलों की स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। पार्टी की ओर से आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर अभियान तेज करने की तैयारी की जा रही है।

CJP का कहना है कि प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पार्टी का आरोप है कि कई जगह स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं और विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करनी पड़ रही है। CJP के नेशनल डेलीगेशन की बैठक इसी मुद्दे को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार करने के लिए बुलाई गई थी।

सरकार के लिए चेतावनी

CJP के नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पार्टी का नेशनल डेलीगेशन राजस्थान में सरकारी स्कूलों की चिंताजनक स्थिति और राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब हालत पर चर्चा करने तथा आगे की योजना बनाने के लिए जयपुर में है। उन्होंने कहा, 'इस सरकार के लिए समय निकलता जा रहा है।'

कंवरपुरा स्कूल विवाद के बाद बढ़ा मामला

सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर CJP का अभियान पिछले कुछ समय से जारी है। इसी दौरान जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित कंवरपुरा स्कूल में CJP कार्यकर्ताओं निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। CJP ने दावा किया था कि घटना में उनके कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं और एक कार्यकर्ता को फ्रैक्चर भी हुआ है।

घटना के बाद CJP ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पार्टी की मांग थी कि कंवरपुरा स्कूल, जिसे लेकर तबेले में संचालित होने का आरोप लगाया गया, वहां तत्काल आवश्यक काम शुरू कराया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

मामले में CJP और ग्रामीणों की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई थी। इसके बाद डीसीपी साउथ ने कहा था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

स्कूलों के वीडियो साझा कर रहे रांका

राजस्थान के अलग-अलग जिलों में सरकारी स्कूलों की स्थिति की पड़ताल के लिए मीडियाकर्मी भी पहुंच रहे हैं। इन स्कूलों से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। आशुतोष रांका भी अपने एक्स हैंडल से ऐसे वीडियो लगातार साझा कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया की रिपोर्टिंग का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राजस्थान की मीडिया ने सरकार की 'पोल खोलकर रख दी है।' उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलवार से सवाल करते हुए कहा कि क्या 'मदन दिलावर जी- अब पत्रकारों पर भी गुंडों से पत्थर फिकवायेंगे?'