27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम भजनलाल ने सभी मंत्रियों को दिए ये निर्देश, आपके बहुत काम की है खबर

Rajasthan Latest News Today: मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के बाद पहली अनौपचारिक मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सभी मंत्रियों को भोज पर आमंत्रित किया। इसके लिए सभी मंत्रियों को सीएमआर (अस्थाई) बुलाया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
cm_bhajan_lal.jpg

CM Bhajanlal Sharma And PM Narendra Modi

Rajasthan Latest News Today: मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवारे के बाद पहली अनौपचारिक मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सभी मंत्रियों को भोज पर आमंत्रित किया। इसके लिए सभी मंत्रियों को सीएमआर (अस्थाई) बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का स्वागत किया और भोज के बाद सभी विभागों की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सोमवार से शुक्रवार तक मुख्यालय और शनिवार व रविवार को अपने क्षेत्र मे जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर माह एक रात गांव में रुकने पर भी चर्चा की।


ये मंत्री पहुंचे लंच पर

सीएमआर में लंच के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा के साथ ही गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, गौतम दक, सुरेश रावत, जोराराम कुमावत, कन्हैयालाल चौधरी, ओटाराम देवासी, अविनाश गहलोत, संजय शर्मा, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार और के. के. विश्नोई सहित अन्य मंत्री पहुंचे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में किसी भी गरीब को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा, विभाग की घोषणा के बाद बोले मंत्री सुमित गोदारा


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 2 उप मुख्यमंत्रियों ने 15 दिसंबर को शपथ ली थी। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार 30 दिसंबर को किया था। इसमें उन्होंने 12 कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्यमंत्री बनाए थे। मंत्रियों को विभाग का बंटवारा 5 जनवरी को किया गया था। इसके बाद कई मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग का कार्यभार संभाल लिया हैं। जल्द सीएम भजनलाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक बुला सकते हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।