मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि यह निर्णय किसानों के जीवन में आशा, समृद्धि और विकास का नव-प्रभात लेकर आएगा। इस निर्णय से देशभर में लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। अब तक इस योजना के तहत 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक सीधे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) से वितरित किये गए हैं।