5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक-एक नेता से मिले राहुल गांधी, वसुंधरा राजे से गर्म जोशी से मिलाया हाथ तो…

Rajasthan Election 2018: समारोह खत्म हुआ तो किया अभिवादन...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 18, 2018

raje

जयपुर।

Rahul Gandhi ने सभी नेताओं से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। राहुल के पड़ोस वाली सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। समारोह खत्म होने के बाद राहुल सभी नेताओं से मिले और निवर्तमान मुख्यमंत्री Vasundhara Raje के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद वे समारोह स्थल से निकल गए। जब राहुल ने वसुंधरा राजे से हाथ मिलाया तो समर्थकों में उत्साह सा छा गया। सबकी नजरें उन्हीं पर जा टिकी।

Ashok Gehlot भी मिले गर्मजोशी से
अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे भी गर्म जोशी से मिले। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर अभिवादन किया।

वीआइपी एरिया भी घुस गई भीड़
समारोह में इतनी भीड़ पहुंच गई कि वीआइपी एरिया में कुर्सियांकम पड़ गईं और लोगों ने कुर्सियों पर खड़े होकर समारोह देखा। विधायकों को भी पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

राहुल महागठबंधन के नेताओं संग बैठे
गहलोत के शपथ ग्रहण के दौरान मंंच पर महागठबंधन के नेताओं को दायीं ओर अग्रिम पंक्ति में बिठाया गया। बायीं ओर कांग्रेस के बड़े नेता बैठे। मंच पर दोनों ओर पीछे की तरफ वरिष्ठ विधायकों को जगह मिली। राहुल व मनमोहन सिंह महागठबंधन के नेताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठे।