निर्दलीय विधायक अभी तक भाजपा में नहीं हुआ शामिल
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि निर्दलीय विधायक अभी तक भाजपा में शामिल नहीं किया गया है।भीलवाड़ा निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी के भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कोठारी को भाजपा सदस्य बनाए जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से आवेदन हो सकता है, लेकिन सदस्यता का फैसला पार्टी ही करती है।