6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी जद्दोजहद के बाद राजस्थान में कांग्रेस की पहली सूची हुई जारी, पहली सूची में विश्वेन्द्र सिंह के टिकट पर संशय बरकरार, इन नेताओं के कटे टिकट

बड़ी जद्दोजहद के बाद राजस्थान में कांग्रेस की पहली सूची हुई जारी, इन नेताओं के कटे टिकट
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 16, 2018

election

election

जयपुर।

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में चल रही खींचतान पर विराम लग गया है। तीन दिन की जिद्दोजहद के बाद गुरुवार देर रात कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में 152 नाम शामिल हैं। सूची जारी करने के लिए देर रात तक AICC का दफ्तर खुला रहा और एआइसीसी के महासचिव मुकुल बालकृष्ण वासनिक के हस्ताक्षर के बाद ये सूची जारी की गई। सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रामेश्वर डूडी, सीपी जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

खबर है की शेष बची हुई सीटों पर अन्य दलों के साथ पार्टी गठबंधन कर सकती है। पार्टी ने शेष सीटें पार्टियों से गठबंधन के लिए छोड़ दी है। इन सीटों पर मंथन के बाद ही सूची जारी की जाएगी। करीब 48 सीटों पर अभी मंथन होना बाकी है। वहीं दूसरी सूची के शुक्रवार को आने की सूचना है।

- उदयपुर की झाड़ोल सीट से हीरा लाल की जगह सुनील भजत को टिकट दिया गया है।

- साथ ही टोडाभीम से घनश्याम की जगह दर्शन सिंह गुर्जर को टिकट दिया गया है।

- वहीं विश्वेन्द्र सिंह का टिकट पर फिलहाल संशय बरकरार है।

पहली सूची जारी होने के बाद आज कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि दोपहर साढ़े तीन बजे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें कई टिकटों को लेकर दोबारा से मंथन किया गया था।

CEC की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सीइसी के सदस्य पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, अंबिका सोनी, मोहसिना किदवई, मुकुल वासनिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सभी 200 सीटों के प्रत्याशियों के पैनल रख गए थे। जिनमे से पहली सूची में नाम शामिल किए गए हैं।

राजस्थान को लेकर ये सीइसी की तीसरी बैठक है। पिछली दो बैठकों में प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर मचे घमासान के चलते कोई नतीजा नहीं निकला था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग