5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2019: सचिन पायलट बोले- भाजपा इतनी कमजोर, पार्टी में ही नहीं मिल रहे उम्मीदवार

उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि आज भाजपा इतनी कमजोर हो गई है कि पार्टी में उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे।
2 min read
Google source verification
sachin pilot

जयपुर। उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि आज भाजपा इतनी कमजोर हो गई है कि पार्टी में उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे। ऐसे में उन्हें बाहर से उम्मीदवार आयात करने पड़ रहे हैं, या फिर सीट छोडऩी पड़ रही है। जबकि प्रदेश में भाजपा का सभी 25 लोकसभा सीटों पर कब्जा रहा और पूर्ण बहुमत की सरकार है। प्रदेश में भी भाजपा की 5 साल सरकार रही। फिर उनके 95 विधायक कम हो गए। हमारी सीटें 5 गुना बढ़ गई। राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रही। अब लोकसभा में भी प्रचण्ड बहुमत से जीतेंगे।

उप मुख्यमंत्री पायलट गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी का भाजपा के साथ गठबंधन और बेनीवाल के लिए नागौर लोकसभा सीट छोड़े जाने के सवाल पर पायलट ने कहा कि हम तो अपने कुनबे में ही जिताऊ उम्मीदवार देख रहे हैं।

Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल के भाजपा से गठबंधन पर किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान

लेकिन भाजपा तो इतनी कमजोर हो गई है कि उन्हें तो अपनी पार्टी में उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। अब वो आयात कर ला रहे हैं। सीटें छोड़ रहे हैं। इससे समझ लीजिए भाजपा के आज क्या हालात हैं? वैसे सभी लोग और दल किसी भी गठबंधन में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि केन्द्र की सरकार के खिलाफ जो दल हैं, वे एकजुट रहें।

न्यूनतम आय योजना लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर
उप मुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि न्यूनतम आय योजना (न्याय) लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होगी। देश के 20 फीसदी गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए मिलेंगे। इससे पहले इंदिरा गांधी के समय गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था। उसके बाद गरीबों के लिए ये एतिहासिक योजना है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं की सरकार में भी 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया था। लेकिन आज भाजपा शासन में 48 सालों के बाद अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर बढ़ी है।

बीस दिन में कैसे बदले बेनीवाल के सुर, देखें वीडियो

कांग्रेस की ओर से हाल ही जारी चुनाव घोषणा पत्र को लेकर कहा कि पार्टी रोजगार गारंटी लेकर आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र में 34 लाख नौकरी देंगे। 4 लाख सरकारी विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। इसी प्रकार 2019 में मूल बजट से अलग कृषि बजट लाया जाएगा। शिक्षा पर जीडीपी का 6 फीसदी खर्च होगा।