31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकुंभ में शामिल होने के लिए अवकाश दिया जाए… राजस्थान में कांस्टेबल ने ASP को लिखा भावुक पत्र

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शामिल होने के लिए एक पुलिस कांस्टेबल का छुट्टी के लिए ASP को लिखा गया भावुक प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Jan 2025, 12:54 PM IST

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए एक पुलिस कांस्टेबल का छुट्टी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयपुर ग्रामीण को लिखा गया भावुक प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एएसपी ने कांस्टेबल की भावनाओं को देखते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर छुट्टी भी दे दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रार्थना पत्र में कांस्टेबल जय सिंह मूंड ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात (हाईवे) जयपुर ग्रामीण को प्रार्थना पत्र पेश कर आग्रह किया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए उसे तीन दिन का अवकाश दिया जाए और अनुमति प्रदान की जाए। उसके जन्म जन्मांतर के पापों को काटने का ऐसा अवसर दोबारा जीवन में नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ जा रहे हैं तो जान लें राजस्थान से गुजरने वाली इन 10 ट्रेनों की स्थिति, क्या मिल पाएगा कन्फर्म टिकट?

कांस्टेबल ने लिखा कि ऐसा संयोग आगामी 144 साल बाद ही बनेगा। इसलिए कुंभ में जाने की अनुमति दी जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयपुर ग्रामीण ब्रजमोहन शर्मा ने कांस्टेबल की भावनाओं तथा भावुकता को समझते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर अवकाश की अनुमति भी प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ की मोनालिसा का राजस्थान कनेक्शन, वीडियो में बताया इस जिले की है रहने वाली

कांस्टेबल द्वारा महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रार्थना पत्र मिला था। जिस पर उसे तीन दिन की छुट्टी दे दी गई है। एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी नहीं है।

बृज मोहन शर्मा, एएसपी यातायात ( हाईवे) जयपुर ग्रामीण

यह वीडियो भी देखें