Jaipur Crime : जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में पॉलीटेक्निक महिला कॉलेज में छात्राओं ने सोमवार को प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर थाना पुलिस को 20 छात्राओं ने शिकायत देते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने और देहशोषण सहित गंभीर आरोप लगाए। मामले की जांच एसआइ रेखा कर रही है।