Sirohi News : केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में राजकीय महिला कॉलेज सिरोही की एमएससी की छात्रा भाग्यश्री सिसोदिया का अन्तिम चरण में चयन हुआ। अब राजस्थान के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को दिल्ली में विकास की विरासत भी पर अपना विजन पीएम मोदी के सामने रखेंगी। इससे पहले उन्हें दो दिन राजधानी दिल्ली भ्रमण कराया जाएगा।