Bhajanlal Government Action : प्रवासी राजस्थानियों को निवेश के लिए आकर्षित करने और उनके प्रदेश से जुड़े अन्य मामलों में सहयोग के लिए राज्य सरकार देश-विदेश में राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर की शुरुआत कर रही है। साथ ही मौजूदा 12 चैप्टर को सक्रिय किया जाएगा। देश में भुवनेश्वर, दिल्ली, पुणे, रांची गुवाहाटी और विदेश में दुबई, यूनिख, रियाद, टोक्यो, सिंगापुर, दोहा, मेलबर्न, नैरोबी (केन्या) और कंपाला (युगांडा) में नए चैप्टर होंगे। पिछले दिनों जयपुर में हुए राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने इसके संकेत दिए थे।