5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018: भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, यहां जानें किस नेता क्या कहा

विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के लिए जान झौंक दी है। पार्टियों के स्टार प्रचारक राजस्थान में कई चुनावी रैलियों की।
4 min read
Google source verification
pm modi and rahul gandhi in rajasthan

जयपुर। विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) के लिए राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के (Rajasthan election 2018 bjp and congress rallies) लिए जान झोंक दी है। पार्टियों के स्टार प्रचारक राजस्थान में कई चुनावी रैलियों की। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह और सीएम वसुंधरा राजे ने सभाएं की। वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी चुनावी सभा की।


भीलवाड़ा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के भीलवाड़ा,बैणेश्वर धाम और कोटा में रैलियों को संबोधित किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने भीलवाड़ा में कहा कि कांग्रेस ने सवाल उठाया कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ। क्या देश का सेना का जवान जब मौत को मुट्ठी में लेकर निकलता है तो क्या हाथ में कैमरा लेकर जायेगा?

उन्होंने कहा कि जब मुम्बई में आतंकी हमला हुआ, तब दिल्ली और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी। हमले के समय राजस्थान में चुनाव अभियान चल रहा था। जो भी इस घटना की आलोचना करता। इसके खिलाफ मुहं खोलता तो ये राजदरबारी बोलने वाले के मुहं पर ताला लगा देते थे।

बांसवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वागड़ प्रयाग बेणेश्वर की धरा से कांग्रेस के परिवारवाद और उसकी कार्यशैली पर तीखे हमले बोले और कहा कि कांग्रेस का मूल मंत्र, उसूल फैमेली फस्ट, पीपुल लास्ट है। कांग्रेस के नामदार और उनके परिवार को कुर्सी, राजगद्दी और परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता। जातिवाद कांग्रेस के लोगों की जन्म घुट्टी में मिला हुआ है।

कोटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोटा सभा में अपने चिर परिचित अंदाज में सभा को सम्बोधित किया। भाषण में कोटा के काम और यहां की शान की तारीफ करते नजर आए। इसके साथ उन्होंने मंच से लोगो को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील करते हुए कहा की आप का एक वोट देश की तक़दीर बदल सकता है। उन्होंने कहा कि 800 करोड़ की लागत से कोटा-दरा में हाईवे, हैंगिंग ब्रिज बनाया हैं। राजस्थान से गुजरेगा सुपर एक्सप्रेस हाईवे। प्रदेश की तकदीर बदलेगी। कोटा-बूंदी में रोड इंन्फ्रास्ट्रक्चर के 225 करोड़ रुपए के काम हुए। पीएम मोदी ने सीएम राजे की तारीफ करते हुए कहा कि 55 साल के कांग्रेस राज में राजस्थान में 11 मेडिकल कॉलेज बने जबकि वसुंधरा ने ये काम 5 सालों में ही कर डाला।

फतेहपुर: योगी आदित्यनाथ
सीकर जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सभा के दौरान योगी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के सभी संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, मैं पूछता हूं अगर ऐसा है तो हिंदू कहां जाएंगे?

नागौर
सीएम योगी ने नागौर जिले में भाजपा प्रत्याशी रूपाराम मुरावतिया के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास एवं सुरक्षा में राजस्थान का विशेष स्थान रहा है। देश की रक्षा के लिए राजस्थान का वीर जवान सीमा पर अग्रणी पक्ति में खड़ा दिखाई देता है। कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नेता है तथा न ही किसी प्रकार से नीति, ऐसे में वे किस तरह शासन चलाएंगे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्य काल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा को विरासत के रूप में सडक़ों का अभाव तथा बिजली की कमी दी, किसान आंदोलन कर रहे थे, प्रदेश में अपराधी गिरोह दस्तक दे रहा था।

रतनगढ़
चूरू जिले के रतनगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ नेहरू स्टेडियम में हुई सभा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने विकास किया होता तो पीएम मोदी को स्वच्छता की घोषणा नहीं करनी पड़ती। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीब परिवार को गैस का कनेक्शन देने की जरूरत नहीं होती। भाजपा ने नारी सम्मान की गरिमा बचाने के लिए शौचालय का निर्माण किया।

लूणकरणसर: सीएम राजे
बीकानेर के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में राजे ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। राजे ने कहा कांग्रेस बौखला गई है। 55 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और हमसे 5 सालों का हिसाब मांग रहे है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के महारानी बताने के आरोप का जवाब देते हुए खुद को सेवादारनी बताया साथ ही कहा की लोकतंत्र में जनता ही राजा महाराजा होते है। वसुंधरा राजे ने आमसभा को संबोधित करते हुए, कहा मैं महारानी नहीं सेवादारनी हूं।


कांग्रेस: राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रदेश में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत अजमेर से की। यहां राहुल गांधी ने ख्वाजा गरीब नवाज़ के दर पर माथा टेका। इसके बाद वे पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में गए। इसके बाद जैसलमेर में एक सभा को संबोधित किया।


जैसलमेर
जैसलमेर के पोकरण में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ कर देगी। दुनिया की कोई भी शक्ति इस बात को नहीं बदल सकती है। हमने मुफ्त में राजस्थान के सब लोगों को दवाई दिलवाई थी, हम वो योजना फिर से चालू करेंगे।

जालोर
जालोर में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी के नाम पर लोगों को परेशान किया लेकिन उसका कोई भी फायदा आमजन को नहीं मिला। रफाल मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जो कीमत निर्धारित से कई गुना अधिक पर इन विमानों की खरीद की गई। उन्होंने जालोर के ग्रेनाइट उद्योग पर सरकार जीएसटी के चलते यह उद्योग प्रभावित हो रहा है।


झुंझुनूं : मायावती
बुहाना(झुंझुनूं). बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को कांग्रेस-भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत आरक्षण सहित एससी-एसटी के लिए बने सभी कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। दोनों सरकार दलित व अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों को प्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा दे रही है। आरक्षण को खत्म करने का कुप्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में 150 से अधिक किसानों ने कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली है।