26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इन 54 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में कौन-किसके सामने, देखें उम्मीदवारों की सूची

Rajasthan BJP-Congress Candidate List: कांग्रेस ने गुरूवार रात 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने अब तक 95 नाम तय कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने 124 सीटों पर टिकट वितरण का काम पूरा कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan BJP-Congress Candidate List

Rajasthan BJP-Congress Candidate List

Rajasthan election 2023 जयपुर। कांग्रेस ने गुरूवार रात 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने अब तक 95 नाम तय कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने 124 सीटों पर टिकट वितरण का काम पूरा कर लिया है। गुरुवार को कांग्रेस की तीसरी लिस्ट आने के बाद 54 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हो चुके हैं। चूरू से सीट बदल कर तारानगर से ताल ठोक रहे नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के सामने नरेन्द्र बुढ़ानिया को उतारा गया है। बुढ़ानिया, तारानगर से सिटिंग विधायक हैं।

धौलपुर विधानसभा सीट पर होगा रोचक मुकाबला
कांग्रेस उम्मीदवारों की इस सूची में धौलपुर विधानसभा सीट से हाल में कांग्रेस ज्वॉइन करने वाली शोभारानी कुशवाहा को टिकट दिया गया है। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा ने धौलपुर सीट से डॉ. शिवचरण कुशवाह को टिकट दिया है। शिवचरण और विधायक शोभारानी का आपस में जीजा-साली का रिश्ता है। ऐसे में इस सीट से जीजा और साली के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, इनको मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट