23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, इनको मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, इनको मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Congress Candidate List: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस की पहली सूची में 33 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 26 Oct 2023, 8:03 PM IST

congress released the third list of candidates

Rajasthan election 2023 : कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार रात को 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस की पहली सूची में 33 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। पार्टी ने दूसरी सूची में 43 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। कांग्रेस अब तक 95 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी हैं।

तीसरी सूची में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम शामिल नहीं किया गया है। बसपा के टिकट पर पिछली बार जीते वाजिब अली को नागर से एवं लखन मीणा को करौली से मैदान में उतारा है।

वहीं, निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को कांग्रेस पार्टी ने गंगापुर सिटी से मैदान में उतारा है। चूरू से सीट बदल कर तारानगर से ताल ठोक रहे नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सामने नरेन्द्र बुढानिया से उतारा गया है। बुढानिया, तारानगर से सिटिंग विधायक हैं।

बीजेपी से कांग्रेस में आईं शोभारानी को मिला टिकट
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह को टिकट दिया है। शोभारानी ने हाल में कांग्रेस में शामिल हुई थी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। भाजपा ने धौलपुर सीट से डॉ.शिवचरण कुशवाह को टिकट दिया है।

धारीवाल और जोशी का नाम नहीं
तसरी सूची में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम शामिल नहीं किया गया है। दोनों मंत्रियों के नामों को लेकर विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान: टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में बगावत, इस नेता ने किया मंत्री के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

देखें लिस्ट

1. तारानगर-नरेंद्र बुडानिया

2. रतनगढ़-पूसाराम गोदारा

3. सूरजगढ़- श्रवण कुमार

4. सीकर-राजेन्द्र पारीक

5. बगरू - गंगा देवी वर्मा

6. नगर - वाजिब अली

7. धौलपुर- शोभारानी कुशवाह

8. करौली-लखन सिंह मीना

9. सपोटरा (एसटी) रमेश चंद मीना

10. बांदीकुई-गजराज खटाणा

11. गंगापुर-रामकेश मीना

12. देवली-उनियारा-हरीश चन्द्र मीना

13. मसूदा-राकेश पारीक

14. पचपदरा-मदन प्रजापत

15. रेवदर (एससी) - मोतीराम कोली

16. झालोद (एसटी) - हीरा लाल दरांगी

17. सहाड़ा-राजेन्द्र त्रिवेदी

18. केशोरायपाटन (एससी) - सीएल प्रेमी बैरवा

19.बारां-अटरू (एससी) - पानाचंद मेघवाल