scriptRajasthan Election 2023 BJP Cancel Ticket Of Narpat Singh Rajvi From Vidhyadhar Nagar and Gave To Diya Kumari | Rajasthan Election 2023 : अब तक राजवी का रहा ‘राज’, इस बार ‘दीया’ या कांग्रेस का होगा आगाज | Patrika News

Rajasthan Election 2023 : अब तक राजवी का रहा ‘राज’, इस बार ‘दीया’ या कांग्रेस का होगा आगाज

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2023 10:23:13 am

Submitted by:

Kirti Verma

Rajasthan Election 2023 : शहर में बहुमंजिला इमारतों की आधुनिक अवधारणा का जनक विद्याधर नगर को माना जाता है। परकोटा की तर्ज पर गुलाबी रंग से कतारबद्ध बहुमंजिला अपार्टमेंट और चौड़ी सडक़ें लोगों को आकर्षित करती हैं।

kalvi_.jpg

विजय शर्मा
जयपुर. Rajasthan election 2023 : शहर में बहुमंजिला इमारतों की आधुनिक अवधारणा का जनक विद्याधर नगर को माना जाता है। परकोटा की तर्ज पर गुलाबी रंग से कतारबद्ध बहुमंजिला अपार्टमेंट और चौड़ी सडक़ें लोगों को आकर्षित करती हैं। वर्ष 2008 में परिसीमन से अस्तित्व में आई इस सीट पर अब तक हुए तीन चुनाव भाजपा के नरपत सिंह राजवी ने जीते हैं। हालांकि इस बार राजवी का टिकट काटकर भाजपा ने चौंकाया है। भाजपा ने इसबार जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीयाकुमारी को यहां से टिकट दिया है, जिससे यह सीट देशभर में सुर्खियों में आ गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.