16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : भाजपा की दूसरी सूची जारी होते ही दावेदारों के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन शुरू

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की सूची जारी होते ही कई सीट पर दावेदार व उनके समर्थकों का विरोध शुरू हो गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Oct 22, 2023

supporters_of_contenders_started_protesting.jpg

जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की सूची जारी होते ही कई सीट पर दावेदार व उनके समर्थकों का विरोध शुरू हो गया। चित्तौड़गढ़ से लगातार दो बार विधायक रहे चन्द्रभानसिंह आक्या का टिकट कटने की सूचना पर शनिवार दोपहर समर्थकों ने प्रदर्शन किया। आक्या के समर्थक विधायक कार्यालय के बाहर जमा हो गए और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाए। जोशी के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। वहीं, बूंदी शहर के चौगान गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूंदी से अशोक डोगरा को टिकट देने का विरोध जताया। उनका कहना था कि पार्टी को यहां नए व्यक्ति को मौका दिया जाना चाहिए।

जोशी जब एनएसयूआई में थे तब मैं एबीवीपी में, उनके मन में मेरे प्रति खुन्नस: आक्या
ने कहा कि सीपी जोशी के मन में मेरे प्रति टीस और खुन्नस है। इसका परिणाम है कि मेरा टिकट काटा गया। जोशी जब छात्र जीवन में एनएसयूआई का काम देखते थे तब मैं एबीवीपी का काम देखता था। इसके बाद पंचायत चुनाव में भी हम आमने-सामने हुए। इसे लेकर जोशी के मन में मेरे प्रति पूर्वाग्रह था। मुझे टिकट कटने का आभास था। टिकट कटने का नुकसान भाजपा को चित्तौड़ समेत पूरे संभाग में होगा। राजवी का पूर्व कार्यकाल भी लोगों ने देखा है। जनता अब जयपुर के चक्कर लगाना नहीं चाहती।

यह भी पढ़ें : पोकरण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सूची में महंत प्रतापपुरी को मिला टिकट

'जोधपुर सांसद पक्ष में नहीं थे, इसलिए टिकट कट गया'
-जोधपुर सांसद हमारे पक्ष में नहीं थे इसलिए शायद टिकट कट गया। देवेंद्र जोशी को टिकट मिला है मैं उसका स्वागत करती हूं। वह मेरे पुत्र के समान है और वर्षों से सूरसागर में मेरी ओर से किए गए कार्य उनके चुनाव में सहयोगी बनेंगे। मैं खुद भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को चुनाव जीतने का पूरा प्रयास करूंगी। -सूर्यकांता व्यास