25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Politics: ईडी के घेरे में आए मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा, चार मंत्री अब भी इंतजार में

Rajasthan Politics: ईडी के घेरे में आए मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा, चार मंत्री अब भी इंतजार में

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने शनिवार देर रात 22 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी। जबकि भरतपुर सीट एक बार फिर राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी गई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक 179 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 5 Nov 2023, 7:21 AM IST

mahesh joshi

rajasthan politics कांग्रेस ने शनिवार देर रात 22 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी। जबकि भरतपुर सीट एक बार फिर राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी गई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक 179 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। ईडी के घेरे में आए जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट काटा गया है। वहीं चार मंत्री अब भी टिकट के इंतजार में हैं। सूची में विधायक जे.पी. चंदेलिया का भी टिकट काटा गया है। जबकि 4 विधायकों पार्टी ने फिर मौका दिया है। वहीं 4 मंत्रियों सहित 11 विधायक अब भी टिकट के इंतजार में हैं।

कांग्रेस ने इस सूची में युवा और नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया है। करीब 12 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। कांग्रेस का सियासी संग्राम में साथ देने वाले शाहपुरा से निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं बनाया। यहां मनीष यादव को फिर मौका दिया है। सूची में तीन महिलाओं के अलावा एक मुस्लिम चेहरे को भी प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस पहले जारी सूचियों में मंत्रियों सहित 81 विधायकों को अब तक टिकट दे चुकी है। मंत्री शांति धारीवाल और जाहिदा को इस सूची में भी नाम शामिल नहीं किया गया है। जबकि दो मंत्री हेमाराम और लालचंद कटारिया चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। अन्य सभी मंत्रियों को पार्टी पहले टिकट दे चुकी है। जोधपुर जिले की सूरसागर सीट से मुस्लिम चेहरे के रूप में शहजाद खान को उतारा है। इसके सात ही पार्टी अब तक 13 मुस्लिम को टिकट दे चुकी है।

1 मंत्री व 9 विधायकों के अब तक टिकट कटे
मंत्री महेश जोशी, विधायक भरतसिंह कुंदनपुर, भरोसीलाल जाटव, जौहरीलाल मीणा, विधायक बाबूलाल बैरवा,हीरालाल, खिलाड़ीलाल बैरवा, गायत्री त्रिवेदी, साफिया जुबेर और जे.पी. चंदेलिया।

यह भी पढ़ें : आजाद समाज पार्टी की पांचवी लिस्ट जारी, जानें उम्मीदवारों के नाम

मंत्रियों सहित 81 विधायकों को टिकट
कांग्रेस अब तक छह सूची जारी कर अपने 102 में से 81 मंत्री-विधायकों को टिकट दे चुकी है। 10 के टिकट कट चुके हैं। अभी 4 मंत्री और 7 विधायक टिकट के इंतजार में हैं।

अब तक 23 महिलाए मैदान में
कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों में 12.84 फीसदी महिलाओं को भागीदारी दी है। पिछली पांच सूचियों में 20 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। छठी सूची में 3 और महिलाओं को मौका दिया है। इस तरह अब तक 23 महिला मैदान में उतारी गई हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : उदयपुर में है दुनिया की सबसे छोटी पगड़ी, दौलत सेन के नाम है विश्व रेकॉर्ड