7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरा चरण: गुलाब कोठारी आज से राजस्थान की चुनाव यात्रा पर

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी राजस्थान में जन-गण-मन यात्रा के दूसरे व अंतिम चरण में आज से जयपुर जिला, शेखावाटी अंचल व हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
gulab_kothari.jpg

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी राजस्थान में जन-गण-मन यात्रा के दूसरे व अंतिम चरण में आज से जयपुर जिला, शेखावाटी अंचल व हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। चुनाव वाले राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता का मानस टटोलने के लिए कोठारी पिछले दो महीने से इस यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों व आम जनता से मुलाकात कर चुनावी परिदृश्य का जायजा ले रहे हैं।


अब वे दूसरे चरण में यात्रा की शुरुआत जयपुर जिले के शाहपुरा से करेंगे। इसके बाद वे सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों के एक दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल का जायजा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान कोठारी जनता से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही कोठारी जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।

गुलाब कोठारी 18 नवम्बर तक प्रवास पर रहेंगे। इससे पहले कोठारी यात्रा के तहत पिछले दिनों दो चरणों में छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की यात्रा कर चुके हैं। राजस्थान में अपने पहले चरण की यात्रा में कोठारी ने 18 जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में 1200 किलोमीटर का सफर कर जनमानस को टटोला था।

यह भी पढ़ें : जन गण मन यात्रा का एमपी में अंतिम दिन, गुलाब कोठारी बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर दबाना होगा EVM बटन

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग