
Gajendra Singh Shekhawat
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की डेट आ गई है। वोटिंग अब 23 की जगह 25 नवम्बर को होंगे। चुनाव आयोग की 23 नवम्बर की घोषणा के बाद भाजपा आलाकमान ने राजस्थान उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। इसमें 41 नाम घोषित किए गए। जिसमें 7 सांसद हैं। भाजपा के इस टिकट बंटवारे के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। कहीं पर टिकट की उम्मीद में बैठे उम्मीदवार टिकट सूची में आने पर जनता के सामने ही भरभराकर रोने लगे। कई जगह पर निराशा उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
भाजपा के इस टिकट बंटवारे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्टी का बचाव करते हुए कहा, ये प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों में सामान्य और स्वभाविक है। भाजपा का परिवार काफी बड़ा है। भाजपा की सरकार बनना तय भी है। इसलिए टिकट के आकांक्षियों की संख्या ज्यादा है। अगर किसी सांसद को विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है तो ये केंद्रीय नेतृत्व का विशेष अधिकार है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : सीएम अशोक गहलोत को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिखाया आइना, बोली - ये बड़ी बात
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम नहीं, चार महिलाओं को बनाया उम्मीदवार
Updated on:
12 Oct 2023 04:37 pm
Published on:
12 Oct 2023 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
