
Rajasthan election 2023 : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्वी राजस्थान नहरी परियोजना (ERCP) के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को बारां से प्रदेश में जनजागरण अभियान की शुरूआत की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां राज्य सरकार के काम गिनाए, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने लाल डायरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने भाषण में कहा था कि लाल डायरी मिली है, उसमें क्या-क्या घोटाला है, मैं बताऊंगा। खरगे ने कहा कि इस लाल डायरी में लिखा है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाएगी। आप डायरी के बजाय आप हमारे काम देखो।
हमारी योजनाओं की नकल करते है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो घोषणा करती है, उसे पूरा करती है। केन्द्र सरकार उसी योजना की कॉपी करके बढ़ा चढ़ाकर घोषणा कर देती है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और चिकित्सकीय दृष्टि से आगे बढ़ाया है। उन्होंने गरीबों और आमजन के लिए इतनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई, उतनी शायद ही किसी अन्य राज्य में शुरू की गई है। कांग्रेस के सारे काम गरीबों के हित में होते है। आज अमीर अमीर और गरीब गरीब बनते जा रहे है। देश में 98 लोग सम्पत्ति लूट रहे है। वे मोदी के मित्र है।
ERCP मुद्दे पर केंद्र ने धोखा दिया: गहलोत
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का शगुन अच्छा है। खरगे का राजस्थान की कांग्रेस की सरकार के कामों को आशीर्वाद मिल रहा है। राजस्थान के कामों की चर्चा देश में ही नहीं दुनिया में हो रही है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। केंद्र ने राजस्थान के साथ ERCP मुद्दे पर धोखा किया। ERCP को वादा करने के बाद भी राष्ट्रीय परियोजना केंद्र घोषित नहीं कर रहा है। इससे 13 जिलों की जनता को नुकसान हो रहा है।
Published on:
16 Oct 2023 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
