7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : बारां में मल्लिकार्जुन खरगे गरजे, बोले – BJP सिर्फ वादे करती है, कांग्रेस करती है पूरा

Mallikarjun Kharge Roared : बारां जिले से कांग्रेस ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कांग्रेस गरीबों की तकलीफ समझती है। पर भाजपा सिर्फ बातें ही करती है।

4 min read
Google source verification
mallikarjun_kharge_1.jpg

Mallikarjun Kharge

Congress Jan Jagran campaign : राजस्थान के 13 जिलों के लिए प्रस्तावित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) लागू नही करने के विरोध में सोमवार को हाड़ौती अंचल के बारां जिले से कांग्रेस ने जन जागरण अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान ने कांग्रेस पर हमेशा भरोसा किया है। सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे सीएम साहेब ने राजस्थान का खूब विकास किया। भाजपा पर हमला करते हुए कहा वे हमारी नकल करते है। हमने कर्नाटक में गारंटी स्कीम शुरू की तो उन्होंने भी हमारी नकल की।

भाजपा कभी भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार से कम्पीटिशन नहीं कर सकेगी। कांग्रेस जो वादा करती है उसे निभाती है। पर भाजपा सिर्फ बातें ही करती है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा चुनाव आते ही पीएम मोदी के दौरे राजस्थान में बढ़ गए हैं। इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी उपस्थित थे।



कांग्रेस गरीबों की तकलीफ समझती

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा है राजस्थान सरकार ने 25 लाख रुपए का स्वस्थ्य बीमा योजना शुरू की। कांग्रेस गरीबों की तकलीफ समझती है। कांग्रेस ने अपने राज्यों में अच्छा काम किया। पांच सौ रुपए में सिलेंडर दिया है। खरगे ने जनता से सवाल किया कि क्या आप चाहते है कि लोकोपकारी सरकार आए या झूठे वादे करने वाली सरकार।

17 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बारां-अटरू विधानसभा सीट से चुनावी आगाज के कई राजनीतिक मायने हैं। कांग्रेस यहां दलितों, आदिवासियों और किसानों को भी साधने की कोशिश में है। बारां में चुनावी सभा का असर हाड़ौती यानी कोटा संभाग की 17 विधानसभा सीटों पर पड़ेगा। हाड़ौती का चुनावी गणित कुछ इस तरह है। यूं तो हाड़ौती को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। वर्तमान में इस क्षेत्र की कुल 17 सीटों में से 10 पर भाजपा और 7 पर कांग्रेस विजयी रही है। 17 में से चार सीटें अनुसूचित जाति और एक सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।



ERCP मुद्दे पर केंद्र ने धोखा दिया - अशोक गहलोत

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का शगुन अच्छा है। खरगे का राजस्थान की कांग्रेस की सरकार के कामों को आशीर्वाद मिल रहा है। राजस्थान के कामों की चर्चा देश में ही नहीं दुनिया में हो रही है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। केंद्र ने राजस्थान के साथ ERCP मुद्दे पर धोखा किया। ERCP को वादा करने के बाद भी राष्ट्रीय परियोजना केंद्र घोषित नहीं कर रहा है। इससे 13 जिलों की जनता को नुकसान हो रहा है।

वादा अगर करो तो उसे पूरा करो। पीएम मोदी पर तंज और कांग्रेस सरकार की तारीफ - डोटासरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रस्तावित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था पर नहीं किया गया। इसके साथ राजस्थान की कांग्रेस सरकार के किए गए कामों की तारीफ में कसीदे पढ़ें।



चारों सीटों पर कांग्रेस होगी विजयी - प्रमोद जैन भाया

बारां विधायक व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि जनता इस बार भी बारां की चारों सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाएगी। भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

ये सभी उपस्थित थे

इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, प्रदेश सचिव हंसराज मीणा उदपुरिया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया समेत वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ईआरसीपी परियोजना से हो रहा है इन 13 जिलों को नुकसान

ईआरसीपी परियोजना राजस्थान के झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर एवं टोंक सहित 13 जिलों के लिए जीवनदायिनी है।