12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान का आगाज, JP Nadda बोले – नवम्बर में इस सरकार को बाहर का दिखाएंगे रास्ता

Nahi Sahega Rajasthan Campaign : 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की आज बिलवा की चंदन वाटिका में शुरूआत करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, नवम्बर में इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। ये सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है। ये घर को लूटने वाली सरकार है। यूपीए मतलब उत्पीड़न, पक्षपात व अत्याचार की सरकार है।

3 min read
Google source verification
jp_nadda_4.jpg

Nahi Sahega Rajasthan

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा की हर कोशिश है कि किसी तरह राजस्थान में कमल खिला दे। गहलोत सरकार के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की आज बिलवा की चंदन वाटिका में शुरूआत करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। गहलोत सरकार को आइना दिखाते हुए जेपी नड्डा ने कहा नवम्बर में इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। ये सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है। ये घर को लूटने वाली सरकार है।

'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान आज से राजस्थान अभियान प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में शुरू हो गया है। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। 1 अगस्त को जयपुर में बड़े प्रदर्शन के साथ 'नहीं सहेगा राजस्थान' का समापान होगा।



यूपीए मतलब उत्पीड़न, पक्षपात व अत्याचार

जयपुर बम ब्लास्ट केस को ढीला किया। 2022 में आठ हजार से ज्यादा मुकदमे दलितों पर दर्ज हुए। यूपीए मतलब उत्पीड़न, पक्षपात व अत्याचार की सरकार है। ये सरकार रोहिग्यों को बसाने का काम करती है।

पीएम मोदी का दुनिया में डंका

पीएम मोदी का दुनिया में डंका बज रहा है। अस्सी करोड़ जनता को फ्री में राशनदिया जा रहा है। भारत की अति गरीबी एक फीसदी से कम रह गई है।

राजस्थान सरकार अपने हर वादे में फेल - सीपी जोशी

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, जो साठ साल में नहीं हुआ वो 9 साल में हो गया। राजस्थान सरकार अपने हर वादे में फेल हुई। सरकार पर जनता का विश्वास नहीं रहा। सलमान खुर्शीद को ढाका से किसने मिलवाया। भाजपा अब हर पोल खोलगी। सीएम साहेब का जब दिल्ली से बुलावा आता है तो कोई न कोई बहाना बना लेते हैं।

सरकार की नाकमियों को करेंगे उजागर - वसुंधरा राजे

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा, कांग्रेस भष्ट्राचार में डूबी हुई है। साढ़े चार साल में कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री घूस लेते हुए पकड़े गए हैं। बिना श्वित कोई काम नहीं होता है। हम अब सरकार की नाकमियों को उजागर करेंगे। गहलोत सरकार की फ्री योजनाओं पर सवाल उठाया। पेपर लीक पर मुझे रोना आता है। 40 लाख परीक्षार्थियों का जीवन गहलोत सरकार खराब किया है।

राजस्थान में लूट की पूरी छूट - अर्जुन मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने इस अवसर पर कहा, सीएम अशोक गहलोत ने विधायकों को मिनी सीएम का दर्जा दिया। और लूट की पूरी छूट दी है। प्रदेश में दलितों, महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गया है। राजस्थान गैंगरेप में एक नंबर पर पहुंच गया। कानून मंत्री के नाते कहना चाहता हूं कि तुष्टिकरण की नीति के कारण प्रदेश में रेप की संख्या बढ़ी है।



कांग्रेस सरकार को अब नहीं सहना - सतीश पूनियां

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस सरकार को आइना दिखाते हुए कहा, कांग्रेस की सरकार को अब नहीं सहना है। किसानों से वादाखिलाफी और अपराध के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की आज शुरुआत हुई। जब जब भ्रष्टाचार बढ़ा है सरकार बदलने का काम किया है। राजस्थान की धरती में बेरोजगारी बढ़ी है और पेपर लीक हो रहे हैं।

सिर्फ कुर्सी बचा रहे हैं सीएम - सांसद रामचरण बोहरा

सांसद रामचरण बोहरा ने कहा, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और मंत्री कहते हैं ये मर्दों का प्रदेश है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। सीएम कुर्सी बचाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का आज लेंगे संकल्प - अलका गुर्जर

कांग्रेस सरकार पर बरसती हुई राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा, अपराध में राजस्थान नंबर वन हो चुका है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आज हम यहां से संकल्प लेकर जाएंगे।

मंच पर इन नेताओं को मिली जगह

भाजपा के इन दिग्गज नेताओं वसुंधरा राजे, सीपी जोशी, राजेन्द्र राठौड़, अरुण सिंह, अर्जुन मेघवाल, विजया राहटकर, अशोक परनामी, राज्यवर्धन सिंह, घनश्याम तिवाड़ी, राजेन्द्र गहलोत, नितिन पटेल, सतीश पूनियां, अलका गुर्जर, रामचरण बोहरा, अरुण चतुर्वेदी को मंच पर जगह मिली।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग