rajasthan election राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पीपल्स ग्रीन पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पीपल्स ग्रीन पार्टी ने राजस्थान की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट सरदारपुरा से डॉ.सुरैया बेगम को टिकट दिया है। सरदारपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हैं। भाजपा ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार तय नहीं किया है। इसके अलावा पीपल्स ग्रीन पार्टी ने विराट नगर से ज्योति देवी गुर्जर, फुलेरा से नारायण लाल चौधरी, झोटवाड़ा से जितेंद्र योगी, हवामहल से रेखा सिंह, बगरू से किरण वाल्मीकि, बस्सी से मालीराम नायक को चुनाव मैदान में उतारा है।