17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Next CM: राजस्थान में जीत गई BJP, लेकिन अभी बाकी है असली सरप्राइज, कौन होगा सीएम?

Rajasthan Next CM: राजस्थान में पिछले 30 वर्षों से हर चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन होता आया है। इस बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा?

2 min read
Google source verification
guna_bjp_1.png

कार्यालय के उद्घाटन के लिए सांसद डा. केपी यादव को बुलाया गया

Rajasthan Next CM: राजस्थान में पिछले 30 वर्षों से हर चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन होता आया है। इस बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी है। राजस्थान में कांग्रेस के बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा पेश नहीं किया था, इसकी बजाय ब्रांड मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ा था। ऐसे में कहा जा सकता है कि वोट केवल पार्टी के नाम पर पड़े। पीएम मोदी की लहर कायम रही और पार्टी ने तीनों राज्यों राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल कर लिया। इन चुनावों परिणामों ने यह भी साबित किया है कि कहीं भी एंटी एंटी इनकंबेसी यानी सत्ता विरोधी लहर जैसी कोई चीज नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में भाजपा की विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर बताते हुए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। राजस्थान की जीत को तुष्टिकरण, अराजकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनादेश बताते हुए नड्डा ने पोस्ट कर कहा, खम्मा घणी राजस्थान! राजस्थान में भाजपा की भव्य विजय के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता ने सेवा, सुशासन और विकास पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के तुष्टिकरण, अराजकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह जनादेश प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण का नया सवेरा है। मैं भाजपा के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं और जनता का आभार प्रकट करता हूं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद अचानक चर्चा में आए ओम माथुर

राजस्थान में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। हालांकि भाजपा के दिग्गज नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, नरपत सिंह राजवी चुनाव हार गए जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, महंत बालकनाथ तथा पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी एवं अनिता भदेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव जीत गए हैं।

200 सीटों वाली 16वीं विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर गत 25 नवंबर को मतदान हुआ था। करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। पिछले पांच सालों से राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने अपनी हार स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा को अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ सालों में गोवा, महाराष्ट्र, यूपी, हरियाणा, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, जैसे राज्यों में भाजपा ने जिस तरह से नए चेहरों को सीएम बनाया, उसी तरह राजस्थान में भी नया और चौंकाने वाला चेहरा सीएम की कुर्सी पर दिख सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के दो केबिनेट मंत्री सीट नहीं बचा पाए, जानें दौसा जिले की 5 सीटों से कौन जीता-कौन हारा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग