30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1.50 लाख को सरकारी नौकरी देने के वादे को लेकर भाजपा पर बरसे सचिन पायलट

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 28 Nov 2018, 10:09 AM IST

congress

sachin pilot

जयपुर। भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र पिछले वर्ष 2013 के घोषणा पत्र की ही कार्बन कॉपी है।

भाजपा सरकार अपने 2013 के वादों को पूरा नहीं कर सकी, इसलिए इन्हीं वादों को नए रूप में जनता के सामने प्रस्तुत कर भ्रमित करने की कोशिश की है। लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है।

किसानों की आय दो गुना करने के लिए एमएसपी पर खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुदृढ़ करने की संकल्प शक्ति होती तो पहले की घोषणा के अनुरूप खरीद का स्थायी तंत्र विकसित किया जा सकता था।

सहकारी कृषि ऋण की राशि हर साल 20 हजार करोड़ करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार शायद यह भूल गई कि पिछले 5 सालों में हर वर्ष जितने ऋण की घोषणा की गई, उससे 2 से 3 हजार करोड़ कम राशि का ऋण ही वितरित किया गया है।

पायलट ने कहा कि 13 जिलों की 37 हजार करोड़ रुपए की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना और उससे वंचित गांवों को पानी देने का वादा करने से पहले मुख्यमंत्री और भाजपा यह बताए कि पिछले दो बजटों में इसकी घोषणा हो रही है। लेकिन प्रधानमंत्री इस योजना को राजस्थान में आकर भी मंजूर करने को तैयार नहीं है।

सरकारी क्षेत्र में 1.50 लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार भूल रही है कि 1.50 लाख पद रिक्त ही पड़े हैं। फिर 5 साल में सेवानिवृत्ति से जो पद रिक्त होंगे उनकी भर्ती क्या सरकार नहीं करेगी। अब 5 साल में स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में 50 लाख रोजगार के अवसर देने का वादा करने वाली सरकार पहले यह बताए कि पिछले वादे के मुताबिक जो 15 लाख को रोजगार दिया है, उनके नाम सार्वजनिक करे।