
Face-to-face between BJP, Congress in Pachpadra
जयपुर। भाजपा के शासन में विधानसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा सिंह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। 9 बार विधायक रही सुमित्रा सिंह ने पीसीसी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने कांग्रेस में उनका स्वागत किया। सुमित्रा सिंहल झुंझुनूं से कद्दावर जाट नेता मानी जाती हैं। चुनावी घमासान के बीच सुमित्रा सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद झुंझुनूं सीट के सियासी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।
मालूम हो कि भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवार को लेकर हाल में सुमित्रा सिंह ने नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे टिकट नहीं मिला कोई बात नहीं, पर भाजपा के झुंझुनूं के किसी कार्यकर्ता को तो टिकट देते। जिसे टिकट दिया है, उसे टिकट देने के बाद पार्टी में लिया है। मैं झुंझुनूं में ऐसे प्रत्याशी का साथ दूंगी, जो भाजपा प्रत्याशी को हराने की क्षमता रखता हो।
Updated on:
29 Nov 2018 11:26 am
Published on:
29 Nov 2018 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
