6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018: देर रात तक जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची

राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रविवार देर रात तक की जा सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan elections 2018

जयपुर। राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रविवार देर रात तक की जा सकती है। इसको लेकर दिल्ली में सुबह 09:00 बजे राजस्थान के बडे नेताओं की संगठन महामंत्री रामलाल के साथ प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में रामलाल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रस्तावित नामों की लिस्ट दी है।

साथ ही उन पर सामूहिक चर्चा भी हुई। इसके बाद सभी नेता अमित शाह के घर चले गए। वहां अब तक मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। देर रात तक भाजपा की पहली सूची आने की संभावना है। इसमें करीब 120 से 125 नामों की घोषणा हो सकती है।

गौरतलब है कि प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए शनिवार देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के घर राज्य के बड़े नेताओं की बैठक तय हुई थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोपहर एक बजे ही जावड़ेकर के घर पहुंची और करीब आधे घंटे की मीटिंग हुई।

देर शाम तक करीब 80 से 85 सीटों पर गहन चर्चा हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से 60 सीटों पर सिंगल पैनल तैयार हो गया। शेष 20 से 25 सीटों पर चर्चा लम्बित रख दी गई थी। रविवार सुबह से ही बाकी बची 120 सीटों पर पुन: चर्चा हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग