25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : आजाद समाज पार्टी की चौथी लिस्ट जारी, जानें उम्मीदवारों के नाम

Rajasthan Elections 2023 : आजाद समाज पार्टी की चौथी लिस्ट जारी, जानें उम्मीदवारों के नाम

Azad Samaj Party Fourth List Released : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आजाद समाज पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जानें उम्मीदवारों के नाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Nov 2023, 1:23 PM IST

chandrashekhar_azad.jpg

Chandrashekhar Azad

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। 6 नवम्बर को नामांकन की अंतिम डेट है। कांग्रेस और भाजपा भी अभी तक अपनी पूरे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं कर सके हैं। ऐसे कई दल हैं जो अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट पर विचार कर रहे हैं। इस बीच आजाद समाज पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद ने 12 और उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस लिस्ट की सबसे अहम बात यह है कि इसमें शामिल सभी 12 उम्मीदवार सामान्य हैं। आजाद समाज पार्टी ने शनिवार 28 अक्टूबर को तीसरी लिस्ट में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 12 उम्मीदवारों नाम

संघरिया (हनुमानगढ़) - परम नवदीप कौर
रतनगढ़ (चूरू) - नरेश गोदारा
नदबई (भरतपुर) - विजय चौधरी लखनपुर
दौसा (दौसा) - राधेश्याम मीणा
पोकरण (जैसलमेर) - देव चौहान
आहोर (जालोर) - गोपाल परमार
रानीवाड़ा (जालौर) - भरत मेघवाल
बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़) - शंकर मेघवाल
भीलवाड़ा (भीलवाड़ा) - पंकज डीडवानिया
हिंडोली (बूंदी) - राम लखन मीणा
लाडपुरा (कोटा) - उच्छव वर्मा
डग (झालावाड़) - बद्री लाल।



आजाद समाज पार्टी के तीसरी लिस्ट

झुंझुनूं - पंकज धनकड़
विराटनगर, जयपुर - राम चंद्र सिराधना
मुंडावर - अंजली यादव
धौलपुर - नसरुद्दीन खान
केकड़ी, टोंक - जीतेंद्र बोयात
बूंदी - अनीता मीणा।

आजाद समाज पार्टी के दूसरी लिस्ट

मुकेश चोपड़ा - भादरा
सत्यवान सिंह - सादुलपुर
उदमीराम - तिजारा
रोहिताश शर्मा - बानसूर
नेमसिंह - नगर
मोतीलाल - सिरोही।

आजाद समाज पार्टी की पहली लिस्ट

चौमूं - सत्यपाल चौधरी
फुलेरा - राकेश जोया
आदर्श नगर - संजय वाल्मीकि
मालवीयनगर - विनीत सांखला सैनी,
मुंडावर - अनिल वाल्मीकि
थानागाजी - राजवीर मीना
टोड़ाभीम - रजनीश मीणा 'मेहर'
करौली - पप्पू गुर्जर
टोंक - शोएब खान
मारवाड़ जंक्शन - विजयराज परिहार
बाली - शैलेश मोसलपुरिया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan elections 2023 : आखिरकार इंतजार खत्म, दूसरी लिस्ट जारी हुई, रोहिताश शर्मा बानसूर से लड़ेंगे चुनाव