
BAP
Rajasthan Election 2023 : भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय आदिवासी पार्टी की तीसरी लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। BAP की तीसरी लिस्ट में एक बड़ा बदलाव हुआ है। सागवाड़ा से मौजूदा विधायक रामप्रसाद डिंडोर को टिकट नहीं दिया गया है। जिस वजह से रामप्रसाद डिंडोर मायूस हो गए हैं। चुनाव 2018 में रामप्रसाद डिंडोर BTP से पहली बार चुनाव लडे़ थे और जीत गए। पर इस बार उनका टिकट काट दिया गया। सागवाड़ा विधानसभा सीट से इस बार BAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत खुद मैदान में लड़ेंगे। मोहनलाल रोत पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इन चार उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने अब तक 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) की तीसरी लिस्ट में जारी 4 नाम इस प्रकार हैं।
सागवाड़ा - मोहनलाल रोत
डूंगरपुर - कांतिलाल रोत
गढ़ी (बांसवाड़ा) - मणिलाल गरासिया
झाड़ोल (उदयपुर) - दिनेश पांडोर
कांतिलाल इससे पहले बीटीपी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है, पर से हार गए और तीसरे नंबर पर रहे थे। डूंगरपुर जिले की सभी 4 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए है।
भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) की दूसरी लिस्ट में जारी 5 नाम
गोगुंदा - उदय लाल भील
बांसवाड़ा - हेमंत कुमार राणा
बागीदौरा - जयकृष्णा पटेल
कुशलगढ़ - राजेंद्र आमलियार
मांडलगढ़ - भावना गुर्जर
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : CM अशोक गहलोत, रंधावा और डोटासरा अचानक दिल्ली पहुंचे, माहौल हुआ गरम
पहली लिस्ट 26 अक्टूबर को घोषित
भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने इससे पूर्व 26 अक्टूबर को भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल रोत ने 10 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट की घोषणा कर राजस्थान चुनाव में ताल ठोंक दिया।
पहली लिस्ट के प्रत्याशी -
पिंडवाड़ा - मेघाराम गरासिया
खेरवाड़ा - विनोद कुमार मीणा
उदयपुर ग्रामीण - अमित कुमार खराड़ी
सलूंबर - जीतेश कुमार मीणा
धरियावद - थावरचंद मीणा
आसपुर - उमेश मीणा
चौरासी - राजकुमार रोत
घाटोल - अशोक कुमार निनामा
बड़ी सादड़ी - फौजी लाल मीणा
प्रतापगढ़ - मांगीलाल मीणा।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : BJP की तीसरी लिस्ट पर बड़ा अपडेट, चौथी लिस्ट इस डेट को होगी जारी
Updated on:
29 Oct 2023 02:47 pm
Published on:
29 Oct 2023 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
