Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के दिन लगातार करीब आ रहे हैं। 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा अभी भी अपनी तीसरी लिस्ट नहीं जारी कर सकी है। 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की डेट का ऐलान किया उधर दूसरी तरफ कुछ देर में ही भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए अपनी लिस्ट का एलान कर सबको चौंका दिया। भाजपा की इस फुर्ती को देख कर हर मतदाता उन्हें दाद दे रहा था। फिर उसके बाद भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट 21 अक्तूबर को जारी कर दी। पहली में 41 और दूसरी में 83 नामों की घोषणा की। कुल 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। अब बाकी बचे 76 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है। यानि की भाजपा की तीसरी व चौथी लिस्ट का अभी सबको इंतजार है। एक संभावना यह भी है कि तीसरी लिस्ट में ही सारे नाम जारी कर दिए जाएं। भाजपा के कई दिग्गज नेता जिनके नामों का अभी एलान नहीं हुआ है, वो घबराए हुए हैं, और 76 उम्मीदवारों में अपने नाम की घोषणा की आस देख रहे हैं।
चर्चा में है कि 76 नामों पर चर्चा हो गई है। आगामी 31 अक्तूबर को सीईसी की बैठक के बाद नवम्बर की पहली तारीख को भाजपा की तीसरी लिस्ट का एलान हो सकता है। राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कि 2-3 दिन के अंतराल में भाजपा चौथी लिस्ट भी घोषित कर सकती है।