
जयपुर। भाजपा की दो और कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों पर आमने-सामने का मुकाबला तय हो गया है। अब इन विधानसभा सीटों पर रविवार से चुनाव प्रचार का शोर तेज होगा। अभी भाजपा-कांग्रेस के जिन बड़े नेताओं की सीटों पर आमने-सामने के मुकाबले की तस्वीर साफ हुई है, इनमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मंत्री टीकाराम जूली, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया तो भाजपा से सांसद नरेन्द्र कुमार, किरोड़ीलाल मीणा, विधायक कालीचरण सराफ, सुभाष महरिया सहित कई दिग्गज शामिल हैं। भाजपा अब तक दो सूची जारी कर 124 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। वहीं कांग्रेस ने एक सूची जारी कर 33 सीटों पर ही उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस की दूसरी सूची भी जल्द आने की संभावना है। इसके बाद और सीटों पर आमने-सामने का चुनावी मुकाबला तय होगा।
यहां मंजू के सामने मंजू
जायल विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने मंजू बनाम मंजू का मुकाबला तय कर दिया है। दोनों ही दलों के प्रत्याशियों का नाम मंजू होने से मतदाताओं को भी परेशानी हो सकती है। भाजपा ने मंजू बाघमार और कांग्रेस से मंजू देवी को टिकट दिया है।
10 साल बाद फिर डोटासरा-महरिया की भिड़ंत
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर दस साल पहले कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा के सुभाष महरिया की आमने-सामने की भिड़ंत हुई थी। वर्ष 2013 में हुए इस पहले मुकाबले में डोटासरा ने भाजपा के सुभाष महरिया को 10 हजार से ज्यादा मतो से परास्त किया था। अब फिर दोनों आमने-सामने हैं। डोटासरा अभी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। सुभाष महरिया कांग्रेस में जाकर वापस भाजपा में आए हैं।
Published on:
22 Oct 2023 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
