
Rajasthan Election 2023 Result
Rajasthan elections 2023 : राजस्थान प्रदेश में सात विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां एक दिन पहले हुए चुनाव में दोनों प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। प्रदेश में जहां इस बार मतदान बढ़ा है, उसके विपरीत इनमें से छह सीटों पर मतदान गिरा है। जोधपुर की भोपालगढ़ एक मात्र सीट ऐसी है जहां मतदान बढ़ा है। यहां गत चुनाव के मुकाबले दो प्रतिशत मतदान बढ़ा है। भोपालगढ़ में वर्ष 2018 में 64.07 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इसके मुकाबले इस बार 66.05 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
महिलाओं के चुनावी दंगल वाली सीटों में सबसे चर्चित सीट भरतपुर की कामां रही। यहां कांग्रेस ने जहां मंत्री जाहिदा खान को टिकट दिया वहीं भाजपा ने नौक्षम चौधरी को देकर चौंकाया था। यहां मतदान प्रतिशत 77.94 रहा। यहां 109701 पुरुष और 97191 महिलाओं ने वोट डाले। यह गत चुनावों के मुकाबले कम रहा। गत चुनाव में यहां 79.96 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इनमें से महिलाओं का वोट प्रतिशत अधिक रहा था।
दोनों पार्टियों ने इस बार महिलाओं पर दांव खेला, कई जगह दिए थे टिकट
जायल (नागौर)
भाजपा - मंजू बाघमार
कांग्रेस - मंजू देवी
2018: 68.76
2023: 67.92
पुरुष: 67.53
महिला: 70.11
कामां (भरतपुर)
भाजपा - नोक्षम चौधरी
कांग्रेस - जाहिदा खान
2018 : 79.90
2023 : 77.94
पुरुष : 79.82
महिला : 79.99
हिंडौन (करौली)
भाजपा - राजकुमारी जाटव
कांग्रेस - अनिता जाटव
2018 : 71.86
2023 : 67.32
पुरुष : 71.48
महिला : 72.33
सादुलपुर
भाजपा - सुमित्रा पूनिया
कांग्रेस - कृष्णा पूनिया
2018 : 81.56
2023 : 77.38
पुरुष : 79.29
महिला : 84.06
अनूपगढ़ (गंगानगर)
भाजपा - संतोष बावरी
कांग्रेस - शिमला नायक
2018 : 81.55
2023 : 77.95
पुरुष : 82.19
महिला : 80.83
भोपालगढ़ (जोधपुर)
भाजपा - कमसा मेघवाल
कांग्रेस - गीता बरवड
2018 : 64.09
2023 : 66.05
पुरुष : 66.32
महिला : 61.60
अजमेर दक्षिण
भाजपा - अनिता भदेल
कांग्रेस - द्रोपदी कोली
2018 : 68.02
2023 : 66.79
पुरुष : 69.08
महिला : 66.90
सबसे चर्चित सीट भरतपुर की कामां रही। यहां मतदान 77.94 फीसद हुआ।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : 'पाकिस्तानी' पति-पत्नी ने जयपुर में किया मतदान, जानें वजह
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : भाजपा करेगी बाड़ाबंदी, होटल में तय होगा सीएम का नाम
Updated on:
27 Nov 2023 11:11 am
Published on:
27 Nov 2023 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
