
BJP Jaipur
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में शनिवार को भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कई विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। शनिवार को तो उम्मीदवारों ने भी विरोध किया था। जयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अनूपगढ़, अलवर, बूंदी और उदयपुर इन जिलों में आज रविवार को कार्यकर्ताओं ने घमासान मचा रखा है। विरोध प्रदर्शन के साथ तोड़फोड़ पर उतारू हो गए हैं। चित्तौड़गढ़ से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की आंच राजसमंद होते हुए जयपुर तक पहुंच गई। जयपुर में भाजपा कार्यालय पर अशोक लाहोटी समर्थकों का उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। सांगानेर से अशोक लोहाटी का टिकट काटने के बाद कार्यकर्ता उखड़ गए और प्रदर्शन के साथ पुतला भी फूंका। सांगानेर सीट से भाजपा आलाकमान ने अशोक लाहोटी की जगह प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। कार्यकर्ताओ का कहना है भजनलाल बाहरी प्रत्याशी हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए और 'भजन लाल मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
अशोक लाहोटी कौन हैं जानें ?
अशोक लाहोटी वर्तमान में सांगानेर विधानसभा से विधायक हैं। यह भाजपा की परंपरागत सीट है, जहां पर घनश्याम तिवाड़ी तीन बार विधायक रहे चुके हैं। इस सीट से विद्या पाठक 1977 से 1990 तक चार बार विधायक रही हैं। पाठक एक बार जनता पार्टी और तीन बार भाजपा से विधायक रहीं। इसके बाद इसी सीट पर इंदिरा मायाराम 1993 से 2003 तक दो बार कांग्रेस से विधायक रहीं।
राजसमंद : दीप्ति माहेश्वरी को हुआ जमकर विरोध, चुनाव सामग्री को आग लगाई
भाजपा की दूसरी सूची में राजसमंद विधान सभा क्षेत्र से दीप्ति माहेश्वरी को टिकट दिया गया। इस सूचना के बाद राजसमंद के तीनों स्थानीय भाजपा दावेदार दिनेश बडाला, गणेश पालीवाल, महेन्द्र कोठारी रविवार सुबह 11 बजे समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद समर्थकों ने भाजपा कार्यालय का फर्नीचर तोड़ दिया और कांच फोड़ दिए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चार विधानसभा क्षेत्र के लिए आई चुनाव सामग्री को आग लगा दी। इस मौके पर करीब 350 पदाधिकारियों व बूथ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे सौंप दिए। दीप्ति महेश्वरी को पैराशूट उम्मीदवार बताया।
दीप्ति माहेश्वरी कौन हैं जानें?
भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद उपचुनाव 2021 में कांग्रेस के तरसुख बोहरा को हराया। दीप्ति माहेश्वरी पूर्व दिग्गज भाजपा नेत्री किरण माहेश्वरी व सीए सत्यनारायण माहेश्वरी की बेटी हैं। किरण माहेश्वरी उदयपुर से सांसद व राजसमंद से राजस्थान विधानसभा 2008, 2013 व 2018 जीतकर तीन बार विधायक रह चुकी थी। वर्ष 2020 में किरण माहेश्वरी का निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में AIMIM की दूसरी लिस्ट जारी, असदुद्दीन ओवैसी ने 3 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
चित्तौड़गढ़ : चंद्रभान सिंह आक्या बोले - सीपी जोशी ने उनका टिकट काटा
चित्तौड़गढ़ में भाजपा में नहीं थम रहे बगावती सुर। चित्तौड़गढ़ से भाजपा के मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय पर लगे सीपी जोशी के पोस्टर को भी फाड़ दिया गया। पार्टी ने चित्तौड़गढ़ से नरपत सिंह राजवी को उम्मीदवार बनाया है। आक्या ने आरोप लगाया कि चित्तौड़गढ़ से सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उनसे पुरानी दुश्मनी रखते हैं इसलिए उनका टिकट काटा गया है।
अनूपगढ़ : संतोष बावरी को मिला टिकट, शिमला हुई नाराज
भाजपा ने राजस्थान में अनूपगढ़ विधानसभा से विधायक संतोष बावरी को एक बार फिर विधानसभा चुनाव 2023 में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। भाजपा की पूर्व विधायक शिमला बावरी ने अपने आवास पर बैठक कर टिकट वितरण को गलत बताया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
यह भी पढ़ें - Rajasthan elections 2023 : भाजपा की दूसरी लिस्ट में 10 बेहद चौंकाने वाली बातें जानें
Updated on:
22 Oct 2023 05:31 pm
Published on:
22 Oct 2023 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
