
BJP Third List
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं। 25 नवम्बर को राजस्थान चुनाव के लिए वोटिंग होगी। सिर्फ 22 दिन ही बाकी हैं। 23वें दिन मतदान होगा। राजस्थान की भाजपा की बहुप्रतीक्षित तीसरी लिस्ट का एलान किया गया। इस लिस्ट में 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में राजस्थान की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा से भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ टिकट दिया है। सरदारपुरा सीट जीतने को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार की है। इस सीट पर हर हाल में भाजपा विजय की पताका लहराना चाहती है। पिछले 25 साल से सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचते आ रहे हैं। पर इस बार सरदारपुरा पर बड़ा मुकाबला होगा।
इससे पूर्व तीसरी लिस्ट के लिए भाजपा के शीर्ष व राजस्थान प्रदेश नेतृत्व को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। बुधवार शाम को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक भाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई। इस बैठक में पीएू नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेता बैठक में उपस्थित रहे। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में बची हुई 76 सीटों के टिकटों पर विचार-विमर्श के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। 6 नवंबर तक नामांकन होने हैं। सिर्फ चार दिन ही बाकी हैं।
हॉट सीट - भाजपा - कांग्रेस
हवामहल - बाल मुकुंद आचार्य - अभी घोषित नहीं
टोंक - अजीत सिंह मेहता - सचिन पायलट
दो लिस्टों में 124 उम्मीदवार घोषित किए
इससे पूर्व भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इससे पूर्व पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। अब तक पार्टी ने कुल 124 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। राज्य में कुल 200 सीट हैं, जिनके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस के असंतुष्टों को सीएम अशोक गहलोत का जवाब, बोले - भले ही मैं CM हूं पर ...
राजस्थान चुनाव : 25 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर रिजल्ट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : इंतजार खत्म, तीसरी लिस्ट घोषित, जानें उम्मीदवारों के नाम
Updated on:
02 Nov 2023 05:10 pm
Published on:
02 Nov 2023 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
