25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस के असंतुष्टों को सीएम अशोक गहलोत का जवाब, जानें क्या कहा

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस के असंतुष्टों को सीएम अशोक गहलोत का जवाब, जानें क्या कहा

CM Ashok Gehlot Reply : कांग्रेस के असंतुष्टों को सीएम अशोक गहलोत का बड़ा जवाब। कहा - भले ही मैं CM हूं पर...। जानें आगे क्या कहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Nov 2023, 5:45 PM IST

ashok_gehlot_7.jpg

CM Ashok Gehlot

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने सभी कील कांटे दुरुस्त कर लिए हैं। उम्मीदवारों के चयन में भी तेजी दिखाई जा रही है। कांग्रेस 200 में से अब तक 156 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। अब सिर्फ 44 सीटों के उम्मीदवारों के नामों का एलान करना बाकी रह गया है। कांग्रेस की आई पांच सूचियों में 8 विधायकों के टिकट काटे गए। जिसके बाद कई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के की जारी लिस्ट का विरोध होने लगा। इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, यह स्वाभाविक है कि हर किसी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। भले ही मैं CM हूं लेकिन सभी फैसले वैसे नहीं हो सकते जैसे मैं चाहता हूं, यही लोकतंत्र है। बीजेपी में जिस तरह की उठापटक हो रही है। इस बार बड़े पैमाने पर सभी के सुझावों के साथ टिकट बांटे गए। हम चुनाव जीतेंगे, आम लोग चाहते हैं कि हमारी सरकार दोबारा सत्ता में आये क्योंकि हमने काम किया है। आज नामांकन का तीसरा दिन है। छह नवम्बर को नामांकन का आखिर दिन है।

सीएम गहलोत चुनावी दौरा शुरू

सीएम अशोक गहलोत कल चुनावी दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे दूदू में जनसभा करेंगे। इसके बाद 1.30 बजे बीकानेर नोखा में जनसभा में जनता को सम्बोधित करेंगे। सीएम अशोक गहलोत दोपहर 3.30 पर करणी माता के दर्शन कर मां से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : शांति धारीवाल-महेश जोशी-धर्मेन्द्र राठौड़ पर अपडेट, जानें क्यों नहीं मिला रहा टिकट

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : बाड़मेर के शिव से अमीन खां को मिला दसवीं बार टिकट, उम्र जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे