
Ashok Gehlot
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग को अब सिर्फ 21 दिन बाकी हैं। 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। राजस्थान में सक्रिय सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी कर रहीं हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट कौन है। तो सभी एक सुर में कहेंगे कि, सरदारपुरा सबसे हॉट सीट है। इस हॉट सीट पर पिछले 25 साल से सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस का परचम फहरा रहे हैं। पर इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने जा रहा है। सभी पार्टियां सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत को चुनौती देने के लिए रणनीति बना रही है। भाजपा ने इस सीट को तो अपनी नाक का सवाल बना लिया है। साथ ही चर्चा में है कि अगर सरदारपुरा सीट जीती तो भाजपा चुनाव जीत जाएगी। इसलिए काफी मंथन के बाद अशोक गहलोत की भारी घेराबंदी की गई है।
गुरुवार को हॉट सीट सरदारपुरा से भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ पीपल्स ग्रीन पार्टी ने सरदारपुरा से डॉ.सुरैया बेगम को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुर्खियों में चल रही है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी अशोक गहलोत के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने पर विचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है आरएलपी किंग मेकर हो सकती है। इसके अतिरिक्त बसपा, जेजेपी, एआईएमआईएम भी सरदारपुरा से अपने उम्मीदवारों की घोषणा एक दो दिन में कर देंगी। क्योंकि 6 नवम्बर को नामांकन का अंतिम दिन है।
हॉट सीट सरदारपुरा का शजरा यानि इतिहास
राजस्थान की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा विधानसभा सीट जोधपुर जिले में आती है। चुनाव 2018 में इस सीट पर कांग्रेस के अशोक गहलोत ने जीत दर्ज की थी। 2018 में सरदारपुरा में कुल 63 प्रतिशत वोट पड़े। अशोक गेहलोत ने भाजपा के शंभू सिंह खेतर को 46 वोटों के मार्जिन से हराया था। जोधपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत सांसद हैं। इन्होंने कांग्रेस के वैभव गहलोत को 274440 से हराया था।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : साध्वी अनादि सरस्वती ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस ज्वाइन की
भाजपा से महेंद्र सिंह राठौड़ उम्मीदवार
भाजपा की गुरुवार दोपहर जारी तीसरी लिस्ट में राजस्थान विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा से पूर्व जेडीए चेयरमैन व पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है। भाजपा गहलोत के घर में एक राजपूत चेहरा कुछ कमाल कर सकता है।
पीपल्स ग्रीन पार्टी से डॉ.सुरैया बेगम उम्मीदवार
आगामी विधानसभा चुनाव में पीपल्स ग्रीन पार्टी डॉ. सुधांशु ने एलान किया कि, सरदारपुरा सीट से डॉ.सुरैया बेगम को उम्मीदवार बनाया गया है। पीपल्स ग्रीन पार्टी राजस्थान चुनाव की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने स्थानीय दलों और संगठनों के साथ में महागठबंधन किया गया है।
अन्य पार्टियां
बसपा - अभी नहीं
जेजेपी - अभी नहीं
एआईएमआईएम - अभी नहीं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट की खास बातें जानें
Updated on:
03 Nov 2023 12:15 pm
Published on:
03 Nov 2023 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
