25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : साध्वी अनादि सरस्वती ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस ज्वाइन की

Rajasthan Elections 2023 : साध्वी अनादि सरस्वती ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस ज्वाइन की

Sadhvi Anadi Saraswati join Congress : अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई। जानें इसके पीछे की बड़ी वजह।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Nov 2023, 2:31 PM IST

sadhvi_anadi_saraswati.jpg

Sadhvi Swami Anadi Saraswati

Rajasthan Elections 2023 : अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा को छोड़ दिया है। नाराज साध्वी अनादि सरस्वती ने भगवा का चोला त्याग कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। सीएम अशोक गहलोत ने साध्वी अनादि सरस्वती को कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कराई। जयपुर स्थित वॉर रूम में साध्वी ने सदस्यता ली। बुधवार को साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को अपना त्याग पत्र सौंपा। जिसमें साध्वी अनादि सरस्वती ने लिखा था कि वो अपरिहार्य कारणों के चलते भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रही है। जयपुर के कांग्रेस वॉर रूम में साध्वी अनादि सरस्वती ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि साध्वी अनादि सरस्वती भाजपा से बुरी तरह से नाराज थी।

वजह है कि पहले साध्वी अनादि सरस्वती अजमेर उत्तर से भाजपा की दावेदार मानी जा रहीं थी। पर बाद में भाजपा ने उनका पत्ता काट कर उनकी जगह वासुदेव देवनानी को अजमेर उत्तर से अपना उम्मीदवार घोषित किया। अभी तक कांग्रेस ने अजमेर उत्तर से किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : इंतजार खत्म, तीसरी लिस्ट घोषित, जानें उम्मीदवारों के नाम



साध्वी की नाराजगी की वजह

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगातार जारी कर रही है। लिस्ट जारी होने के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं में नाराजगी बढ़ गई। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता बागी हो गए। यहां भी कहानी कुछ इस तरह की है। साध्वी अनादि सरस्वती अजमेर उत्तर से विधानसभा टिकट चाहती थी। पर भाजपा ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया और वासुदेव देवनानी को पार्टी का प्रत्याशी बना दिया।

अजमेर उत्तर से टिकट की चाहत

इसके बाद तो साध्वी अनादि सरस्वती नाराज हो गईं। बुधवार को भाजपा आलाकमान को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंपा। फिर आज 2 नवम्बर को सीएम अशोक गहलोत ने साध्वी अनादि सरस्वती को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई है। उम्मीद है अजमेर उत्तर से साध्वी कांग्रेस टिकट दे दे। क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक अजमेर उत्तर से टिकट नहीं घोषित किया है।

राजस्थान की लेडी योगी

कांग्रेस का कुनबा बढ़ गया। आज भाजपा को बड़ा झटका लगा है। साध्वी अनादि सरस्वती को राजस्थान की लेडी योगी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस के असंतुष्टों को सीएम अशोक गहलोत का जवाब, बोले - भले ही मैं CM हूं पर ...