8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan elections 2023 : प्रियंका गांधी के झुंझुनूं दौरे पर राजेंद्र राठौड़ का तंज, किसी भी घोषणा से कुछ नहीं होने वाला

Rajendra Rathore taunt Priyanka Gandhi : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज एक बार फिर राजस्थान दौरे पर झुंझुनूं आ रही हैं। यह पर प्रियंका गांधी कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी। जिससे भाजपा में बैचेनी हो रही है। प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे पर राजेंद्र राठौड़ ने तंज कसा।

2 min read
Google source verification
rajendra_singh_rathore_1.jpg

Rajendra Rathore

Rajasthan elections 2023 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज एक बार फिर राजस्थान दौरे पर झुंझुनूं आ रही हैं। यह पर प्रियंका गांधी कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी। जिससे भाजपा में बैचेनी हो रही है। प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे पर राजेंद्र राठौड़ ने तंज कसा। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है, प्रियंका गांधी कहती हैं 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, लगातार तीन साल तक महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में राजस्थान टॉप पर है। सरकार के मंत्रियों ने कहा कि रेप इसलिए होते हैं क्योंकि ये पुरुषों का राज्य है। मंत्रियों ने माना कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

कांग्रेस ने खो दिया है जनता का समर्थन

राजेंद्र राठौड़ यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि वो इस पर कुछ कहेंगी। उनके दौरे से कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने जनता का समर्थन खो दिया है और वह अपने नेताओं की मदद से इसे वापस पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : प्रियंका गांधी के झुंझुनूं दौरे से पहले BJP का हमला, सतीश पूनिया ने दागा जबरदस्त सवाल

किसी घोषणा से कुछ नहीं होने वाला

प्रियंका गांधी की घोषणा पर राजस्थान के विपक्षी दल बैचेन है। इस पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा, किसी भी घोषणा से कुछ नहीं होने वाला है। लोगों ने उनके द्वारा घोषित परियोजनाओं को अपनी आंखों के सामने देखा है। 'घोषणा-वीर' सरकार में किसी घोषणा से कुछ नहीं होने वाला है।

राजस्थान में 25 नवंबर को होंगे मतदान

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होंगे। अब तक भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो-दो लिस्ट जारी की है। भाजपा ने जहां 124 प्रत्याशियों का एलान किया है तो वहीं कांग्रेस ने केवल 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : प्रियंका गांधी के झुंझुनूं दौरे से पूर्व सीएम अशोक गहलोत का ट्वीट, सस्पेंस बढ़ाया