25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : प्रियंका गांधी के झुंझुनूं दौरे से पहले BJP का हमला, सतीश पूनिया ने दागा जबरदस्त सवाल

Rajasthan Elections 2023 : प्रियंका गांधी के झुंझुनूं दौरे से पहले BJP का हमला, सतीश पूनिया ने दागा जबरदस्त सवाल

Satish Poonia Attack Priyanka Gandhi : झुंझुनूं दौरे पूर्व भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से एक बड़ा सवाल पूछा। कहा - राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Oct 2023, 4:37 PM IST

satish_poonia_priyanka_gandhi.jpg

Satish Poonia - Priyanka Gandhi

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग 25 तारीख को है। सभी पार्टियां राजस्थान की जनता को रिझाने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। कांग्रेस अपने स्टार प्रचारक प्रिंयका गांधी को बार- बार राजस्थान के दौरे के लिए आंमत्रित कर रही है। डेढ़ माह में प्रिंयका गांधी का कल 25 अक्टूबर को तीसरा दौरा है। 20 अक्टूबर के दौसा दौरे के बाद पांचवें दिन प्रियंका गांधी झुंझुनूं पहंच रहीं हैं। 10 सितम्बर को प्रियंका गांधी टोंक आईं थी। कांग्रेस भाजपा में वार पलटवार हो रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के झुंझुनूं दौरे पर भाजपा नेता सतीश पूनिया ने निशाना साधते हुए कहा, पिछली बार जब वह निवाई आई थीं तो उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया। प्रधानमंत्री पद का अपमान किया, झूठा बयान दिया। राजस्थान की जनता प्रियंका गांधी से पूछ रही है कि उन्होंने तो सिर्फ इतना कहा है कि 'लड़की हूं, लड़की हूं' तो क्या वह राजस्थान में दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के लिए लड़ रही हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए कि राजस्थान की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा कब मिलेगी?

राजस्थान में 25 नवंबर को होंगे मतदान

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होंगे। अब तक भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो-दो लिस्ट जारी की है। भाजपा ने जहां 124 प्रत्याशियों का एलान किया है तो वहीं कांग्रेस ने केवल 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें - Priyanka Gandhi Dausa Visit Live : दौसा के सिकराय में आज प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, दौसा के सिकराय जनसभा की 15 बड़ी बातें जानें