Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। बुधवार 25 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के झुंझुनूं दौरे आ रही हैं। झुंझुनू दौरे से पूर्व अचानक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट कर दिया। जिसके बाद विरोधी दल माथापच्ची कर रहे हैं। सीएम गहलोत के इस ट्वीट का क्या मतलब है। ट्वीट एक है पर अर्थ अनेक निकाले जा रहे हैं। ट्वीट ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। अब जाने सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट पर क्या लिखा दिया कि राजनीतिक गलियारों और आम जनता में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट पर लिखा कि राजस्थान की महिलाओं के लिए विशेष सूचना-। कल प्रियंका गांधी झुंझुनूं में दोपहर 12:30 बजे राजस्थान की गृहणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी। फेसबुक पर जरूर देखिएगा अपने स्मार्टफोन से।
चर्चाएं गरम है....
चर्चाओं चल रही हैं और कुछ राजनीति के बड़े दिग्गज जानकार यह कयास लगा रहे हैं कि. झुंझुनू रैली में प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा या पॉकेट मनी की बड़ी घोषणा कर सकती हैं। गारंटी कार्ड वाले दांव लोग इसे जोड़कर देख रहे हैं। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में इस गारंटी कार्ड का लाभ मिला था। इस दांव को कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी खेल रही है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे से पहले BJP का हमला, सतीश पूनिया ने दगा जबरदस्त सवाल
राजस्थान में 25 नवंबर को होंगे मतदान
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होंगे। अब तक भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो-दो लिस्ट जारी की है। भाजपा ने जहां 124 प्रत्याशियों का एलान किया है तो वहीं कांग्रेस ने केवल 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट पर नया बड़ा अपडेट, जानें क्या है डेट