तीसरी लिस्ट पर मंथन जारी
राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी अब तक कुल मिलाकर अपने 124 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : JJP की पहली सूची जारी, जानें भाजपा-कांग्रेस के किन उम्मीदवारों को देंगे ये बड़ी चुनौती
76 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा बाकी
प्रदेश की 200 सदस्यीय विधान सभा के लिए भाजपा को अभी 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन करना बाकी है। बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर की कोर कमेटी की बैठक के बाद 26 या 27 अक्टूबर को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई जा सकती है जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी।
अशोक गहलोत-सचिन पायलट से भाजपा का कौन उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव
भाजपा सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की सीट पर भी प्रत्याशी की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। सरदारपुरा से अशोक गहलोत के सामने किसी बड़े चेहरे को उतारने की योजना है, पर सफलता नहीं मिली है। टोंक से पिछली बार सचिन पायलट के सामने यूनुस खान को टिकट दिया था, लेकिन यहां भी कोई प्रत्याशी तय नहीं हो सका है।
ये सीटें भी अटकीं
जयपुर की आदर्श नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, हवामहल, शाहपुरा व विराटनगर में प्रत्याशियों की तलाश है। सिविल लाइंस पर पार्टी सबसे ज्यादा फंसी हुई है। संघ और संवैधानिक पद पर बैठे एक बड़े व्यक्ति की सिफारिश के चलते टिकट अटक गया है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : प्रियंका गांधी के झुंझुनूं दौरे से पहले BJP का हमला, सतीश पूनिया ने दागा जबरदस्त सवाल