Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव को अब सिर्फ एक माह ही बाकी रह गया है। पर अभी भी पार्टियां अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर पाई है। हरियाणा में भाजपा संग दोस्ती की पींगे भरने वाली जननायक जनता पार्टी ने जब भाजपा की दूसरी लिस्ट में अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों को नहीं देखा तो जेजेपी ने भाजपा के खिलाफ ताल ठोंक दिया। राजस्थान में JJP की पहली सूची जारी की। इस सूची में JJP ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में जिन 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है वह हैं, सूरतगढ़ से पृथ्वीराज मील, फतेहपुर से नंद किशोर महरिया, दांतारामगढ़ से डॉ. रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
पृथ्वीराज मील जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हैं तो डॉ. रीटा सिंह जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष हैं। रामनिवास यादव जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव के पद के कार्य की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।