29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : प्रियंका गांधी सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में आज करेंगी जनसभाएं, जानें वन टू वन कार्यक्रम

Priyanka Gandhi Sagwara and Chittorgarh Visit : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे का वन टू वन कार्यक्रम जानें।

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka_gandhi_7.jpg

Priyanka Gandhi

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ता के चलन को तोड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ का दौरा करेंगी। इन दोनों स्थानों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगी। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी साथ में रहेंगे। प्रियंका गांधी के चित्तौड़गढ़ और सागवाड़ा दौरे का वन टू वन कार्यक्रम जानें। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे दिल्ली से विशेष विमान के जरिए 11.55 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। फिर प्रियंका गांधी 12.05 मिनट पर हेलीकॉप्टर से सागवाड़ा जाएंगी। सागवाड़ा 12.30 बजे पहुंचेंगी। वहां वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद वह सागवाड़ा से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हो जाएगी।

चित्तौड़गढ़ में 2.30 बजे चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ जाएंगी। जहां प्रियंका गांधी दोपहर 2.20 बजे पहुंचेंगी। वे चित्तौड़गढ़ में प्रियंका गांधी 2.30 बजे दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। शाम को प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से 4 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023: राजस्थान का सबसे गरीब विधायक बना करोड़पति, हलफनामे में हुआ खुलासा, हर कोई हैरान

राजस्थान विधानसभा चुनाव : 25 नवम्बर को वोट पड़ेंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार अभियान जोर-शोर के साथ चल रहा है। राजस्थान की 199 सीटों पर 25 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार 23 नवंबर तक होगा। जिसमें अब मात्र 6 दिनों का समय शेष रह गया है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : नेताओं का बड़ा ट्रंपकार्ड, इमोशनल गीत गाकर लुभा रहे हैं वोटरों को