
BSP
Rajasthan Elections 2023 : बहुजन समाज पार्टी राजस्थान ने एक बड़ा एक्शन लिया। पार्टी नेता सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से बसपा से निष्कासित कर दिया है। बसपा के जारी प्रेस नोट में कहा गया कि सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है। बसपा ने लिखा कि जिला जयपुर बहुजन समाज पार्टी जिला यूनिट से सुमरत सिंह जहाजी के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके छानबीन की गई और यह सभी सत्य पाई गई। जिसके बाद आज उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिलने पर सुमरत सिंह जहाजी को कई बार चेतावनी दी गई थी। पर जब उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया तो पार्टी हित में फैसला लेते हुए सुमरत सिंह जहाजी बसपा से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
बसपा के करीब आधा दर्जन उम्मीदवार जीतेंगे चुनाव
राजस्थान बसपा अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें कहा कि बसपा राजस्थान में बड़ी मजबूती संग चुनाव लड़ी है। इस चुनाव में बसपा के करीब आधा दर्जन विधायक चुनाव जीतेंगे। भगवान सिंह बाबा ने आगे कहा कि साल 2008 औऱ 2018 में जब उनके उम्मीवार जीतकर आए थे तो उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था। पर कांग्रेस ने उनके विधायकों को खरीदने और तोड़ने का काम किया।
रिजल्ट से पहले ही बसपा का बड़ा दांव
इससे सबक लेते हुए बसपा ने रिजल्ट आने से पहले ही बड़ा दांव खेला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा जो भी विधायक चुनाव जीतकर आएंगे बिना शर्त के किसी पार्टी को समर्थन नहीं दिया जाएगा। उन जीते हुए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा तो ही सरकार में शामिल होंगे। बसपा के इस घोषणा के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें - सीएम अशोक गहलोत के बाद अब वसुंधरा राजे भी राजभवन में राज्यपाल से मिलीं, आखिर क्या है माजरा, चर्चाओं का बाजार गरम
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी का बड़ा बयान, मैं CM पद के रेस में नहीं, चौंके नेता
Updated on:
02 Dec 2023 02:17 pm
Published on:
02 Dec 2023 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
