20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Rajsamand / Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी का बड़ा बयान, मैं CM पद के रेस में नहीं, चौंके नेता

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी का बड़ा बयान, मैं CM पद के रेस में नहीं, चौंके नेता

BJP President C P Joshi Big statement : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया। सी.पी. जोशी ने कहा मैं CM पद रेस में नहीं। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Dec 2023, 11:27 AM IST

c_p_joshi.jpg

C P Joshi

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना को अब सिर्फ 20 घंटे ही बाकी हैं। 3 दिसम्बर सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के साथ ही रिजल्ट आएगा। जैसे-जैसे रिजल्ट आएगा जनता और राजनीतिक गलियारों के माहिर यह कयास लगाना शुरू कर देंगे की राजस्थान की सत्ता की चाभी भाजपा के पास रहेगी या कांग्रेस के पास। पर राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा हो रही है कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो राजस्थान की बागडोर किसके पास रहेगी। राजसमंद में राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने यह बड़ा बयान जारी कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने अपनी स्थिति साफ कर दी है। इस बयान को जिसने भी सुना वह चौंक गया। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, भाजपा 3 दिसंबर को पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी। मैं (CM पद) रेस में नहीं हूं। भाजपा 135 से ज्यादा सीटें जीतेगी और कांग्रेस 50 से अंदर रहेगी।

वसुंधरा राजे ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर के किए दर्शन

उधर दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में चर्चा में है कि वसुंधरा राजे भी सीएम पद की दौड़ में हैं। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आज पुष्य पंचामृत अभिषेक किया गया। इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने भी मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा की। इसके बाद वसुंधरा राजे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : राजेंद्र राठौड़ का दावा, कांग्रेस की होगी शर्मनाक हार

यह भी पढ़ें - सीएम अशोक गहलोत के बाद अब वसुंधरा राजे भी राजभवन में राज्यपाल से मिलीं, आखिर क्या है माजरा, चर्चाओं का बाजार गरम