20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : राजेंद्र राठौड़ का दावा, कांग्रेस की होगी शर्मनाक हार

Rajasthan Election 2023 : राजेंद्र राठौड़ का दावा, कांग्रेस की होगी शर्मनाक हार

Rajendra Rathore claims : राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया। राजेंद्र राठौड़ के इस दावे से कांग्रेस नेता चौंक गए।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Dec 2023, 2:39 PM IST

rajendra_singh_rathore_1.jpg

Rajendra Rathore

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कौन सरकार बनाएगा, भाजपा या कांग्रेस। अब इस बात का खुलासा होने में अधिक वक्त नहीं रह गया है। 3 दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग की मतगणना होगी। मतगणना के साथ ही देर रात तक यह अनुमान हो जाएगा कि किस पार्टी को बहुमत मिलेगा। राजस्थान चुनाव में अपनी जीत के कांग्रेस - भाजपा बड़े - बड़े दावे कर रही है। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर बड़ा बयान दिया। राजेंद्र राठौड़ ने कहा, मेरा दावा है कि कांग्रेस की शर्मनाक हार होगी, इनके सारे दावे खोखले साबित होंगे। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यहां सरकार बनाएगी, परिणाम निश्चित तौर पर चौंकाने वाले होंगे।

एग्जिट पोल का दावा

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट को लेकर गुरुवार शाम को 8 एग्जिट पोल आए। जिसमें 5 एग्जिट पोल ने भाजपा को सरकार बनाने की प्रबल दावेदार के रूप में पेश किया है। तीन ने कांग्रेस को रिवाज तोड़ने वाली पार्टी बताया। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को राजस्थान में सरकार बनाने की दौड़ में आगे बताने की वजह से भाजपा नेता उत्साहित हैं। पर कांग्रेस का भी दावा है वह राजस्थान में सरकार बना रही है।

यह भी पढ़ें - ... तो राजस्थान में BJP नहीं दोबारा Congress की सरकार आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : एग्जिट पोल पर CM अशोक गहलोत का बेबाक बयान, 3 कारण बताए क्यों बनेगी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार